महंत ने झाड़-फूंक के बहाने युवती से किया दुष्कर्म, महंत ने ब्लैकमेल का लगाया आरोप

महंत ने झाड़-फूंक के बहाने युवती से किया दुष्कर्म, महंत ने ब्लैकमेल का लगाया आरोप

महंत ने आरोपों को निराधार बताते हुए पीड़िता के परिजनों द्वारा रुपयों की मांग करते हुए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया


आरोप लगे मन्दिर महंत नरसीदास पर कि इलाज के दौरान उतारा करने के लिए युवती को अपने कमरे में ले गया, जहां उसको तकरीबन 20 मिनट तक अपनी हवस का शिकार बनाया। यह मामला राजस्थान सीकर जिले के कांवट क्षेत्र से निकल कर सामने आया है। 

यहाँ एक 19 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ गढ़बालाजी मन्दिर महंत नरसीदास से इलाज करवाने आयी थी, मन्दिर महंत नरसीदास ने इलाज के दौरान उतारा करने के लिए युवती को अपने कमरे में ले गया, जहां उसको तकरीबन 20 मिनट तक अपनी हवस का शिकार बनाया।

मन्दिर महंत नरसीदास जब कमरे से बाहर आया तो पीड़ित युवती ने साथ आई हुई अपनी मां को सारी बात बताई। दुष्कर्म की बात सुनकर पीड़ित युवती की मां ने हल्ला बोल दिया। हल्ला सुनकर आसपास के कई लोग भागकर मन्दिर पहुँचे। 

घटना की सूचना थोई थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची थोई थाना पुलिस ने मन्दिर महंत व पीड़ित युवती से पूछताछ की. मन्दिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर जब्त कर महंत के कमरे की गहनता से तलाशी ली. पुलिस को तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्रियां मिलने पर बैग में डालकर कमरे को सील किया गया।  

पुलिस पूछताछ के दौरान मन्दिर महंत नरसीदास ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए पीड़िता के परिजनों द्वारा रुपयों की मांग करते हुए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। 

घटनास्थल पर पहुंचे खंडेला पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और आरोपी महंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद थोई थाना पुलिस ने रविवार देर शाम दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल करवाया हैं. वही आज आरोपी महंत का भी मेडिकल करवाया हैं। 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल