एसएफडीए हॉल में 28 सितम्बर को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर होगा आयोजित

एसएफडीए हॉल में 28 सितम्बर को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर होगा आयोजित,

शिविर में होगा स्वास्थ्य जांच व आधार नवीनीकरण



नाहन : स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अन्तर्गत 28 सितम्बर को प्रातः 10ः00 बजे नाहन के एसएफडीए हॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी, डीआरडीए अभिषेक मित्तल ने बताया कि इस शिविर का आयोजन जिला विकास अधिकारी, डीआरडीए तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त सिरमौर के दिशा निर्देशानुसार इस शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों के आधार नवीनीकरण करने के लिए आधार नवीनीकरण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 14 सितम्बर से 02 अक्तूबर, 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। जिला सिरमौर में भी 14 सितम्बर को इस अभियान का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान प्रत्येक दिन स्वच्छता संबधी अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच