करंट लगने से युवक की हुई मौत

जसराना : नगला खुन्नी झपारा निवासी आरिफ (27) मंगलवार देर शाम गांव के बाहर लगी टीटीएसपी पर नहा रहा था। टीटीएसपी पर नहाते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। लोगों ने आपूर्ति ठप कर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



नगला खुन्नी झपारा निवासी आरिफ (27) मंगलवार देर शाम गांव के बाहर लगी टीटीएसपी पर नहा रहा था। नहाते समय टीटीएसपी को भरने के लिए लगी सबमर्सिबल को चालू कर दिया। जैसे ही आरिफ ने नहाना शुरु किया अचानक उसे करंट लग गया। करंट लगने पर वह दूर जाकर गिरा, इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई।  

आनन-फानन में सबमर्सिबल को बंद किया गया। साथ ही युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि आरिफ अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों के भरण पोषण के लिए मजदूरी करता था । 

थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा युवक की करंट लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया