शरद नवरात्र के पूजन से बनते हैं बिगड़े कार्य, आइए जानें कब शरद नवरात्र

शरद नवरात्र के पूजन से बनते हैं बिगड़े कार्य, आइए जानें कब शरद नवरात्र


पितृ पक्ष के समापन के बाद शरद् नवरात्र का प्रारंभ होता है।इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से मां की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। नवरात्र में श्रृंगार का सामान जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी आदि घर लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इन चीजों को मां दुर्गा को अर्पित कर पूजा स्थल में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास और खुशहाली आती है।मंदिर को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में सजाना शुभ माना जाता है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।सबसे पहले मंदिर को अच्छे से साफ करें। धूल और गंदगी को हटाएं ताकि वातावरण पवित्र और सुगंधित हो। पवित्रता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सफाई करें।मां दुर्गा की प्रतिमा को ताजे फूलों से सजाएं। लाल, पीला और सफेद फूल शुभ माने जाते हैं। आप फूलों की माला भी बना सकते हैं।मां को भोग के लिए फल, मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ रखें। इसे सुंदर तरीके से सजाकर अर्पित करें

पहले दिन शैलपुत्री माँ का पूजन होता है। 

दूसरा  दिन- मां ब्रह्मचारिणी का पूजन - 4 अक्तूबर 2024

तीसरे दिन- मां चंद्रघंटा का पूजन - 5 अक्तूबर 2024

चौथे दिन- मां कूष्मांडा का पूजन - 6 अक्तूबर 2024

पांचवें दिन- मां स्कंदमाता का पूजन - 7 अक्तूबर 2024

छठे दिन- मां कात्यायनी का पूजन - 8 अक्तूबर 2024

सातवें दिन- मां कालरात्रि की पूजन - 9 अक्तूबर 2024

आठवें दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजन - 10 अक्तूबर 2024

नौवें दिन- मां महागौरी का पूजन - 11 अक्तूबर 2024

विजयदशमी - 12 अक्टूबर 2024 को दुर्गा विसर्जन होगा। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर