जनजाति उपमंडल भरमौर के रावमावि खनी में कैरियर परामर्श से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

 जनजाति उपमंडल भरमौर के रावमावि खनी में कैरियर परामर्श से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। 

चिकित्सा, सिविल सर्विसेज, तकनीक शिक्षा तथा कृषि क्षेत्र में भविष्य वारे विद्यार्थियों को किया जागरूक,


जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित, 

जनजातीय उपमंडल भरमौर के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खनी में करियर परामर्श से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों को चिकित्सा, बैंकिंग, सिविल सर्विसेज , तकनीकी शिक्षा तथा कृषि व बागवानी के क्षेत्र में भविष्य संवारने बारे अहम जानकारियां प्रदान की गईं।

आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज परीक्षा बारे, अग्रणी जिला प्रबंधक चंबा डीसी चौहान ने बैंकिंग क्षेत्र वारे, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा के प्रधानाचार्य विपिन सिंह ने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा बारे, उद्यान विभाग के एसएमएस डॉक्टर आशीष शर्मा ने उद्यान विभाग बारे तथा कृषि विभाग के एसएमएस जितेंद्र वर्धन ने कृषि क्षेत्र में भविष्य संवारने वारे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों के सीधे वालों के भी जवाब दिए। 

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन जिला चंबा में विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन प्रदान के मकसद से निरंतर किया जा रहे हैं ताकि युवा पीढ़ी भविष्य में अपने करियर के लिए सही विकल्प चुन सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में स्वयं की रुचियों और क्षमताओं को पहचानने में मदद मिलती है जिसके परिणाम स्वरूप वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने निर्णय लेने में सक्षम बनते हुए अपने भविष्य जीवन के लिए सही विकल्पों को चुनने में सफल होते हैं।

कार्यक्रम में अरविंद सिंह चौहान जिला रोजगार अधिकारी , डॉक्टर आशीष शर्मा विषयवाद विशेषज्ञ -उद्यान, जितेंद्र वर्धन विषयवाद विशेषज्ञ - कृषि, विपिन सिंह प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा,लफतेन सिंह प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खनी, तनु कुमारी यंग प्रोफेशनल जिला रोजगार कार्यालय चंबा सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी भी कर्मचारी उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा