पोषण माह के अंतर्गत वृत्त बगस्याड में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

पोषण माह के अंतर्गत वृत्त बगस्याड में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन



 गोहर : पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं धात्री माताओं तथा 6 वर्ष से पूर्व के बच्चों में पोषण की पूर्ति और लोगों के जीवन में पोषण के महत्व के लिए 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाए जा रहे "पोषण माह व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " के अंतर्गत खण्ड गोहर के वृत्त बगस्याड में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी बिहारी लाल चौहान के द्वारा उपस्थित गर्भवती महिलाओं ,धात्री माताओं तथा लोगों को पोषण से संबंधित जानकारी से अवगत किया ।  

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं को संतुलित और पौष्टिक आहार लेना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि इन महिलाओं में पोषण की कमी से उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके बच्चे में भी भविष्य में स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़़ता है। इसीलिए पौष्टिक भोजन हमारे शरीर के विकास और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है यह हमें रोगों से लड़़ने की क्षमता प्रदान करता है तथा स्वस्थ व मजबूत शरीर बनाता है।

इसलिए उन्होंने स्थानीय व देसी, सब्जियों ,फलों ,दलों को अपने आहार प्रणाली में जोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छात्राओं व स्कूली छात्राओं को एनीमिया की कमी को दूर करने पर ,मासिक धर्म और मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई ,उनके खान-पान तथा युवा बच्चों में हार्मोनल परिवर्तन पर भी उन्हें जागरूक किया गया । तथा विभाग के द्वारा चलाई जा रही  जनकल्याणकारी योजनाओं बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा अन्य योजनाओं से भी लोगों को अवगत करवाया गया ।  

कार्यक्रम में खंड समन्वयक आशीष कुमार के द्वारा उपस्थित लोगों को पोषण के पांच सूत्र व मोटे अनाज पर विस्तृत जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग व उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा भी  जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया गया । 

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषण माह पर पोषण से संबंधित स्थानीय व मौसमी फल सब्जियां व स्थानीय व्यंजन भी प्रस्तुत किए गए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्रों के द्वारा पोषण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व संगीत प्रस्तुत किए गए । 

कार्यक्रम में खंड समन्यवक आशीष कुमार, उद्यान विकास अधिकारी गितेश ठाकुर ,चिकित्सा विभाग से डॉक्टर पवन, वृत पर्यवेक्षिका बिमला शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल