भारी बारिश की वजह से पीएम मोदी का पुणे दौरा रद्द

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे जाने वाले थे। लेकिन महाराष्ट्र में हो रही भीषण बारिश की वजह से उनका दौरा रद्द  हो गया है। पीएम मोदी अब पुणे नहीं जाएंग। मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार से तेज बारिश हो रही है।



पीएम मोदी पुणे जिले का दौरा कर 22,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले थे। इसमें सोलापुर हवाई अड्डे का उद्घाटन और परम रूद्र सुपरकंप्यूटर्स का लोकार्पण भी शामिल था। अब जब पीएम पुणे नहीं जा रहे हैं तो संभव है कि ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए जाएं, हालांकि इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मुंबई में बारिश तो आज थम गई है लेकिन कई जगहों के लिए आईएमडी ने आज भी रेड अलर्ट जारी किया है। यही वजह है कि पीएम का दौरा रद्द हो गया है।

प्रधानमंत्री मोदी का पुणे में आज अदालत मेट्रो स्टेशन से पुणे के स्वारगेट तक चलने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का भी कार्यक्रम था। इस मेट्रो खंड के उद्घाटन के साथ ही पुणे मेट्रो रेल परियोजना का पहला चरण पूरा हो जाएगा। जिला अदालत से स्वारगेट के बीच भूमिगत खंड की लागत लगभग 1,810 करोड़ रुपये है। इसके साथ भी पीएम को करीब 2,950 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले पुणे मेट्रो चरण -1 के स्वारगेट-कटराज एक्सटेंशन की आधारशिला भी रखनी थी। अब ये सभी कार्यक्रम वीडियो वर्चुअली हो सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा