संदेश

सोशल न्यूज लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीयू फेस्ट डे 1, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रतिभा और आनंद का जश्न

चित्र
सीयू फेस्ट डे 1, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रतिभा और आनंद का जश्न  सीयू फेस्ट 2025 का पहला दिन उत्साह से भरा रहा, क्योंकि छात्रों ने सोलो डांस, माइम, स्किट और ग्रुप डांस सहित कई जीवंत प्रतियोगिताओं में अपने कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। जब प्रतिभागी मंच पर आए, तो कैंपस में ऊर्जा का संचार हुआ, उन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और दिन को अविस्मरणीय क्षणों से भर दिया। भावपूर्ण माइम एक्ट और नाटकीय स्किट से लेकर ऊर्जावान एकल और समूह नृत्य रूटीन तक, हर कार्यक्रम में हमारे छात्र समुदाय की अविश्वसनीय प्रतिभा और उत्साह झलकता था। एकजुटता और जश्न की भावना वाकई बेजोड़ थी! यहाँ मस्ती और उत्सव की एक झलक है जिसने डे 1 को इतना खास बना दिया।

लदोह(पंचरुखी)पंचायत प्रधान अनीता कुमारी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया

चित्र
लदोह(पंचरुखी)पंचायत प्रधान अनीता कुमारी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया  पंचरुखी(ब्यूरो):-   विकास खंड पंचरूखी के लदोह पंचायत प्रधान अनीता कुमारी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पंचरूखी बाजार कमेटी को तुरंत प्रभाव से खंडित किया गया। ओर जब तक नई कमेटी का गठन नहीं हो जाता तब तक ग्राम पंचायत लदोह स्वयं बाजार कमेटी का कार्यभार संभालेगी।  प्रधान अनीता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल कुछ बाजार के सदस्यों द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के अपनी मर्जी से बाजार कमेटी के अध्यक्ष का चयन कर लिया गया। जो कि नियमों के विरुद्ध है क्योंकि पुरानी कमेटी का कार्यभार 2027 तक था। इस से नाराज दुकानदारों ने ग्राम पंचायत लदोह को लिखित शिकायत की थी। ओर ग्राम पंचायत लदोह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत बैठक में यह निर्णय लिया कि जब तक नई कमेटी का गठन नहीं किया जाता तब तक करके पुरानी कमेटी ही कार्य करती रहेगी और इसकी बागडोर पंचायत प्रधान के पास होगी।

SCVB महाविद्यालय पालमपुर में विश्व क्षय रोग दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

चित्र
SCVB महाविद्यालय पालमपुर में विश्व क्षय रोग दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन  पालमपुर(ब्यूरो):-   शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के रेड रिबन क्लब के सौजन्य से विश्व क्षय रोग दिवस को मनाने के उपलक्ष में क्लब के समन्वक डॉक्टर बोविंदर कटोच के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया । इसके अंतर्गत स्टोन पेंटिंग ,रील मेकिंग प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने प्रतिभागियों की कलात्मक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया ।  उन्होंने बताया कि क्षय रोग जैसे अति गंभीर रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन सक्रिय रूप से विभिन्न समुदायों और भागीदारों से जोड़ता है और उनके प्रयासों को सुनिश्चित करता है।  इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर अनुराधा शर्मा ने क्षय रोग पर एक विस्तृत व्याख्यान के माध्यम से इस बीमारी के सभी पहलुओं से छात्रों और शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग को अवगत करवाया ।  प्रोफेसर कल्पना ऋषि ने भी क्षय रोग से संबंधित अपने व...

शहर और छोटे बाजारों में खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग में होगी बढ़ोतरी: उपायुक्त

चित्र
शहर और छोटे बाजारों में खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग में होगी बढ़ोतरी: उपायुक्त शिमला(ब्यूरो):-  भारतीय खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम-2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि एनएच के किनारे खाद्य वस्तुएं एवं पेय पदार्थों को बेचने वालों पर निगरानी बढ़ाई जाए। ऐसे उत्पाद कतई नहीं बेचे जाने चाहिए जिनसे लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा हो। उन्होंने कहा कि सैंपल की संख्या में बढ़ौतरी की जाए। इसके साथ ही बिना अनुमति के खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचने की अनुमति नहीं है, जो बिना अनुमति के कार्य करेगा उसके खिलाफ कानूनी करवाई की जाएगी । उपायुक्त ने कहा कि दूध, पनीर, मिठाईयों, फल-सब्जियों की चैकिंग निरंतर फील्ड स्टाफ करे। इसके साथ ही रिपोर्ट तुरंत संबधित विभाग को प्रेषित करें। भारतीय खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम 2006 के तहत कारवाई की जाएगी। अनुपम कश्यप ने कहा कि होटल रिजोर्ट में होने वाली शादी या अन्य बड़े समारोह के दौरान खाने के सैंपल लिए जाएंगे ताकि खाने की गुणवता पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि फूड प्वाईजनि...

मंडी में क्षय रोग दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

चित्र
मंडी में क्षय रोग दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन मंडी(ब्यूरो):-  विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आज क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में जिला स्तरीय क्षय रोग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय नर्सिंग विद्यालय मंडी की प्रशिक्षु छात्राओं तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया । इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के परिसर से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   यह रैली अस्पताल से सेरी मंच तक निकाली गई, जिसमें प्रशिक्षुओं ने स्लोगन व नारों के माध्यम से क्षय रोग से बचाव संबंधित जानकारी प्रदान की।

शिमला में निजी स्कूल के फ़रमान से विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति ने दी चुनौती

चित्र
शिमला में निजी स्कूल के फ़रमान से विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति ने दी चुनौती शिमला(गायत्री गर्ग):-    शिमला में एक निजी स्कूल में बच्चों को ऐसा फरमान जारी किया, जिससे शहर में विवाद हो गया है। निजी स्कूल ने बच्चों को ईद के लिए स्कूल में कुर्ता पायजामा और टोपी पहनकर आने के लिए कहा है। ईद के मौक़े पर टिफ़िन में सवइयां लाने के लिए भी बात कही गई है।  31 मार्च को ईद मनाई जानी है। इससे पहले 28 मार्च को स्कूल में बच्चों के लिए ऐसा फ़रमान जारी हुआ है। सोशल मीडिया पर हिंदू नेताओं की ओर से स्कूल के ख़िलाफ अभियान छेड़ दिया गया है। देवभूमि संघर्ष समिति ने इसका विरोध किया है।  देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह संविधान के धर्मनिरपेक्षता के भी सिद्धांत के ख़िलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर स्कूल की ओर से ऑर्डर वापस नहीं लिया गया, तो स्कूल का घेराव किया जाएगा और स्कूल के ख़िलाफ क़ानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह स्कूल की सोची समझी साज़िश है। इस कदम के ज़रिए हिमाचल प्रदेश में इस्लाम को बढ़ावा देने क...

हिमाचल परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन का स्थापना दिवस समारोह चम्बा में आयोजित

चित्र
हिमाचल परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन का स्थापना दिवस समारोह चम्बा में आयोजित चंबा(जितेंद्र खन्ना):-  हिमाचल परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन का स्थापना दिवस समारोह दिनांक 23-03-2025 को परिवहन निगम कार्यशाला चम्बा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तकनीकी संगठन के उपाध्यक्ष व सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री कुलदीप जी उपस्थित हुए।  इस अवसर पर परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन की बैठक भी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संगठन के राज्य प्रधान खेम चंद व महासचिव एच०के०शर्मा ने की।  समारोह में तकनीकी संगठन अध्यक्ष मण्डल एवं सेवानिवृत सदस्यगण तथा तकनीकी संगठन की सभी प्रदेश इकाइयों के पदाधिकारी व पीस-मील कर्मचारी शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि श्री कुलदीप जी ने संगठन का झण्डा फहरा कर समारोह का शुभारम्भ किया। संगठन के राज्य प्रधान श्री खेम चंद ने निगम में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों की वर्तमान समस्याओं बारे में अपने संबोधन में सभी को अवगत करवाया। उन्होने कर्मशालाओं की दुर्दशा, स्टाफ की कमी व टेक्निकल स्केल का लाभ तकनीकी कर्मचारियों को न देना, पीस-मील कर्मचारियों को आश्वासन के बावजूद...

भरमाड़ के गांव (सुघाल) के सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में 30 मार्च को 7वां विशाल भंडारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा

चित्र
भरमाड़ के गांव (सुघाल) के सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में 30 मार्च को 7वां विशाल भंडारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा भरमाड़ (राजेश कतनौरिया):-     ज्वाली विधानसभा क्षेत्र कि ग्राम पंचायत मैरा के नजदीक रेलवे स्टेशन भरमाड़ के गांव (सुघाल) के सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में 30 मार्च को 7वां विशाल भंडारा हर बर्ष की भांति बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।  इस भंडारे में हिमाचल के गायक मोहित शर्मा भंडारे के साथ साथ जागरण की भी शोभा भी बढ़ायेंगे। यह जानकारी मंदिर के सेवक रणजीत सिंह ने दी।  उन्होंने बताया कि पहले गणेश पूजा फिर झंडा रस्म , भजन चौकी के साथ साथ लंगर भी शुरू कर दिया जाये जो शाम सात बजे तक चलेगा।  सेवक ने बताया कि पहली अप्रैल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध, ज्वाला जी , कांगड़ा मात व चामुंडा मंदिर के बस से यात्रा भी निकाली जायेगी।

राजपूत सभा फतेहपुर ने रैस्ट हाऊस फतेहपुर में मनाया शहीदी दिवस

चित्र
राजपूत सभा फतेहपुर ने रैस्ट हाऊस फतेहपुर में मनाया शहीदी दिवस फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- राजपूत सभा फतेहपुर द्बारा रविवार को रैस्ट हाऊस फतेहपुर में शहीदी दिवस मनाया गया। जिस दौरान शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया। इस बारे पूर्व प्रधान राजपूत सभा फतेहपुर रघुबीर पठानिया ने ख़ासकर युवाओ से अपील की कि वह शहीदों को अपना आदर्श मानते हुए उनके द्बारा बताये गए मार्ग पर चलने का प्रण लें। ताकि देश सेबा व समाज सेबा की भावना उत्पन्न हो पाए। इस मौक़े पर डॉक्टर भूरी सिंह, अरुण जरियाल, मोहिंदर सिंह, प्रीतम ठाकुर, कर्म सिंह, रणबीर सलारिया सहित अन्य सभा से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

बटाला शहर में प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय: रमेश नैय्यर

चित्र
बटाला शहर में प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय: रमेश नैय्यर बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह):-   शिवसेना उदय बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश नैयर ने लिखित प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि बटाला शहर में दिन प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय है।  नैय्यर ने कहा कि बटाला शहर के मोहल्ला काजी मोरी हाथी गेट, गुरदासपुर रोड टेलीफोन एक्सचेंज के बाहर तथा मुर्गी मोहल्ला बटाला में जुआ व अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। इसी तरह गांधी नगर कैंप पार्क के सामने, डेरा रोड पुल के नीचे व अन्य स्थानों पर जुआ चल रहा है, लेकिन पुलिस सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बनी हुई है।  इस अवैध कारोबार का हमारे समाज के अच्छे लोगों, विशेषकर हमारी युवा पीढ़ी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शिवसेना इन अपराधों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।  उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अक्सर इन दुकानदारों के पास जाकर सट्टा पर्चियां लिखवाते हैं, जोकि बहुत बुरी बात है। नैयर ने कहा कि शिवसेना ने हमेशा ऐसी आपराधिक...

स्वयं से पहले मानवता को रखें सर्वोपरि: डॉ. संदीप कुलश्रेष्ठ

चित्र
स्वयं से पहले मानवता को रखें सर्वोपरि: डॉ. संदीप कुलश्रेष्ठ पालमपुर(ब्यूरो):-   गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ इकोलॉजी, एडवेंचर, हेल्थ एंड कल्चरल टूरिज्म, केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के निदेशक प्रो. डॉ. संदीप कुलश्रेष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी धर्मपत्नी डॉ. शिप्रा कुलश्रेष्ठ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की विभिन्न अकादमिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका "सनातन सौरभ" और समाचार संकलन "न्यूज एंड व्यूज" का विमोचन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की साहित्यिक, सांस्कृतिक और अकादमिक गतिविधियाँ संकलित रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप कुल...

जिला पुलिस लाहौल स्पीति ने GSSS केलांग में लगाया जागरूकता सत्र

चित्र
जिला पुलिस लाहौल स्पीति ने GSSS केलांग में लगाया जागरूकता सत्र केलांग(ब्यूरो):-  जिला पुलिस द्वारा GSSS केलांग के छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित किया गया।  सत्र के दौरान, उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने और लापरवाह ड्राइविंग से बचने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें नशे की लत के खतरों, इसके स्वास्थ्य और समाज पर प्रभाव और कानूनी परिणामों के बारे में भी जागरूक किया गया।  यह सत्र छात्रों में जिम्मेदार व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चर्चा में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

टोडा पीर मेला कमेटी आयोजकों ने बड़ी माली 41 हज़ार रुपये व छोटी माली 31 हज़ार रुपये दिया इनाम

चित्र
टोडा पीर मेला कमेटी आयोजकों ने बड़ी माली 41 हज़ार रुपये व छोटी माली 31 हज़ार रुपये दिया इनाम प्रेम स्वरूप शर्मा (नगरोटा सूरियां):- स्थानीय टोडा पीर मेले की कुश्तियों में बड़ी माली पठानकोट के आकाश पहलवान ने ऊना के राहुल पहलवान को पटखनी देकर बड़ी माली अपने नाम कर ली। जबकि छोटी माली गुरदासपुर के सागर पहलवान और  गरचा के लक्की पहलवान के बीच लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद बराबरी पर रही। मेले का आयोजन शनिवार को टोडा पीर मन्दिर प्रांगण में कराया गया। मेले में जहां दुकानदारों ने मिठाइयों, खिलौनों, पेय पदार्थों व अन्य सामग्री की दुकानें सजा रखी थीं वहीं मेले में आए बच्चों व महिलाओं ने भी जम कर खरीददारी की। मेले में मुख्य आकर्षण कुश्तियां रहीं। स्थानीय पहलवानों के अलावा पंजाब, हरियाणा व जम्मू के पहलवानों ने अपने दांव पेंच लगाकर एक दूसरे को पटकने में जो मशक्कत की उसका दर्शकों ने खूब आनन्द उठाया।  मेला कमेटी आयोजकों ने बड़ी माली 41 हज़ार रुपये व छोटी माली 31 हज़ार रुपये इनाम रखा था। मेले में दर्शकों से अधिक पहलवानों की उपस्थिति देख कर दर्शक भी गदगद हो गए। हर एक कि जुवान पर यही शब्द थे कि इतनी ...

आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope)

चित्र
आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) दिनांक - 23 मार्च 2025 दिन -  रविवार विक्रम संवत - 2081 शक संवत -1946 अयन - उत्तरायण ऋतु - वसंत ॠतु मास - चैत्र  पक्ष - कृष्ण तिथि - नवमी 24 मार्च प्रातः 05:07 तक तत्पश्चात दशमी नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा 24 मार्च रात्रि 03:47 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा योग - वरियान शाम 17:27 तक तत्पश्चात परिघ राहुकाल - सुबह 09:43 से सुबह 11:14 तक सूर्योदय -  05:54 सूर्यास्त  -  18:07 दिशाशूल - पूर्व दिशा मे आज का पंचांग (Himachal Media Horoscope) 🙏🏻आज का राशिफल 🙏🏻 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन का पूर्वार्ध कुछ ख़ास नहीं रहेगा दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर विलम्ब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की संभावना है। मध्यान के बाद का समय कार्यो से मन भटकायेंगा। आज आप स्वयं को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रूचि लेंगे लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है दो पक्षो में सुलह कराने में भी आपकी महत्त्वपूर्ण भ...

पंजावर-बाथड़ी सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 21 मई तक बंद

चित्र
पंजावर-बाथड़ी सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 21 मई तक बंद ऊना(ब्यूरो):-    पंजावर-बाथड़ी रोड़ 23/0 से 28/0 किलोमीटर तक के भाग पर वाहनों की आवाजाही 23 मार्च से 21 मई तक बंद रहेगी। इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं।  यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रडेशन कार्य को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। इस दौरान वाहनों के सुचारू संलाचन के लिए ट्रैफिक को सम्पर्क सड़क मार्ग हरोली बस स्टैंड से लोअर हरोली और लिंक रोड अप्पर पालकवाह से लोअर पालकवाह पर मोड़ा गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

टकारला-बडूही रोड़ पर वाहनों की आवाजाही 3 अप्रैल तक रहेगी बंद

चित्र
टकारला-बडूही रोड़ पर वाहनों की आवाजाही 3 अप्रैल तक रहेगी बंद ऊना(ब्यूरो):-  टकारला से बडूही बाया न्यू आबादी टकारला सड़क मार्ग वाले भाग पर वाहनों की आवाजाही 3 अप्रैल तक तक बंद रहेगी। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।  उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रडेशन और अन्य निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं।  उपायुक्त ने कहा कि यातायात के सुचारू संचालन को लेकर वाहनों की आवाजाही को राष्ट्रीय राजमार्ग 503 नंदपुर से नक्की और बडूही से शिवपुर सड़क मार्ग पर मोड़ा गया है।  उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

रानीताल, सुंदर बाग व ढ़ाबों में कल विद्युत आपूर्ति बाधित

चित्र
रानीताल, सुंदर बाग व ढ़ाबों में कल विद्युत आपूर्ति बाधित नाहन(ब्यूरो):-    विद्युत उपमंडल नाहन-1 के अंतर्गत आने वाले रानीताल, सुंदर एवं ढाबों आदि क्षेत्र में 23 मार्च, 2025 रविवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक आवश्यक कार्य बाधित रहेंगे। सहायक उपकरण विद्युत उप मंडल नाहन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह शटडाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर प्रभावशाली होगा।

मंडी जिला के लिए अगले वित्त वर्ष के लिए 2155 करोड़ के मनरेगा शेल्फ स्वीकृत

चित्र
मंडी जिला के लिए अगले वित्त वर्ष के लिए 2155 करोड़ के मनरेगा शेल्फ स्वीकृत          मंडी(ब्यूरो):-   विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि आम व्यक्ति तक बेहतर सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाई जा सके। यह उद्गार जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में आयोजित मंडी जिला परिषद की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। बैठक में मंडी जिले में अगले वित्त वर्ष के लिए मनरेगा योजना के तहत 2155 करोड़ रुपये के शेल्फ अनुमोदित किए गए। इसके अतिरिक्त 919 लाख रुपये के 154 शैल्फ का अनुमोदन भी किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोग इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर चर्चा की गई।                        ...

वाहन मालिक 31 मार्च 2025 तक जमा करवाएं पैसेंजर व गुड्स टैक्स: आरटीओ चंबा

चित्र
वाहन मालिक 31 मार्च 2025 तक जमा करवाएं पैसेंजर व गुड्स टैक्स: आरटीओ चंबा चंबा(ब्यूरो):-  ऐसे वाहन मालिक जिन्होंने  बकाया पैसेंजर व गुड्स टैक्स अभी तक जमा नहीं करवाया है उसके लिए सरकार द्वारा अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है।  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा ने  सभी मालवाहक वाहनों, टैक्सी - मैक्सी व कांट्रेक्ट कैरिज बसों के मालिकों को सूचित किया है कि बकाया पैसेंजर व गुड्स टैक्स के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष नीति के तहत जुर्माना राशि पर 10% की छूट वाहन मालिकों को 31 मार्च 2025 तक दी गई है।  उन्होंने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे 31 मार्च 2025  तक अपना पूरा बकाया पैसेंजर व गुड्स टैक्स 10% छूट के साथ जमा करवाना सुनिश्चित करें  अन्यथा  31 मार्च 2025 के पश्चात 100% जुर्माना राशि के साथ विशेष पथ कर वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2022 से पूर्व यह पैसेंजर व गुड्स टैक्स राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा लिया जाता था तथा अब इसे परिवहन विभाग द्वारा लिया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2022 से पूर्व में अदा किए गए टैक...

देहरा में 31 मार्च तक बिजली का बिल जमा न करने वालों के कटेंगे कनेक्शन

चित्र
देहरा में 31 मार्च तक बिजली का बिल जमा न करने वालों के कटेंगे कनेक्शन धर्मशाला(ब्यूरो):-   विद्युत उपमंडल देहरा के सहायक अभियंता शांति भूषण ने उपमंडल के स्वामित्व वाले सभी विद्युत अभिलेखों से अपील की है कि अपने विद्युत के बिलों में कोई स्थान न रखें और समय से उनका भुगतान सुनिश्चित करें।  उन्होंने बताया कि बिजली के बिल बिजली की वेबसाइट या किसी भी यूपीआई पेट्रोलियम बोर्ड ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है।  उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक बिल जमा न होने की स्थिति में बिना आगामी सूचना के विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: