बटाला शहर में प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय: रमेश नैय्यर

बटाला शहर में प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय: रमेश नैय्यर

पंजाब समाचार

बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह):-   शिवसेना उदय बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश नैयर ने लिखित प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि बटाला शहर में दिन प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय है। 

नैय्यर ने कहा कि बटाला शहर के मोहल्ला काजी मोरी हाथी गेट, गुरदासपुर रोड टेलीफोन एक्सचेंज के बाहर तथा मुर्गी मोहल्ला बटाला में जुआ व अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। इसी तरह गांधी नगर कैंप पार्क के सामने, डेरा रोड पुल के नीचे व अन्य स्थानों पर जुआ चल रहा है, लेकिन पुलिस सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बनी हुई है। 

इस अवैध कारोबार का हमारे समाज के अच्छे लोगों, विशेषकर हमारी युवा पीढ़ी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शिवसेना इन अपराधों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अक्सर इन दुकानदारों के पास जाकर सट्टा पर्चियां लिखवाते हैं, जोकि बहुत बुरी बात है। नैयर ने कहा कि शिवसेना ने हमेशा ऐसी आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का समर्थन किया है और भविष्य में भी उनका समर्थन करती रहेगी। 

शिवसेना उदय ने एसएसपी बटाला से अनुरोध किया है कि उपरोक्त अपराधों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जुआ व सट्टे जैसे जघन्य कृत्यों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करके इस बुराई को समाप्त किया जाए। इस अवसर पर मंगलदास भी उनके साथ उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन