नूरपुर शराब ठेका यूनिट की नीलामी संपन्न, ₹101.94 करोड़ में एम/एस जीआर ग्रुप को आवंटित

नूरपुर शराब ठेका यूनिट की नीलामी संपन्न, ₹101.94 करोड़ में एम/एस जीआर ग्रुप को आवंटित

नूरपुर समाचार

नूरपुर(वलजीत ठाकुर):-   राजस्व जिला नूरपुर के 118 शराब ठेकों की नीलामी-सह-निविदा प्रक्रिया वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आज उपायुक्त आबकारी कार्यालय, नूरपुर में संपन्न हुई। नीलामी की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार (आईएएस) ने की।

उपायुक्त आबकारी, राजस्व जिला नूरपुर, प्रीत पाल सिंह ने जानकारी दी कि नीलामी प्रक्रिया में केवल एम/एस जीआर ग्रुप द्वारा निविदा प्रस्तुत की गई। समूह ने ₹1,01,94,01,650/- (एक सौ एक करोड़ चौरानबे लाख एक हजार छह सौ पचास रुपये मात्र) की सर्वोच्च निविदा पेश की। यह निविदा आरक्षित मूल्य से अधिक एवं पिछले वर्ष की तुलना में ₹1,94,00,861 (1.94%) अधिक रही।

उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और राजस्व जिला नूरपुर, शराब ठेका यूनिटों का ठेका एम/एस जीआर ग्रुप को आवंटित किया गया है। 

नीलामी प्रक्रिया के दौरान एसडीएम गुरसिमर सिंह,अतिरिक्त आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, उत्तर क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, नविंदर सिंह, उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, राजस्व जिला नूरपुर, प्रीत पाल सिंह एवं सहायक आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, कांगड़ा, रविंदर सिंह उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से