मेले समृद्ध संस्कृति, परंपरागत खेलों और मनोरंजन का समावेश: आरएस बाली

मेले समृद्ध संस्कृति, परंपरागत खेलों और मनोरंजन का समावेश: आरएस बाली

पंचरुखी समाचार

पंचरुखी (ब्यूरो):-  राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड (कैबिनेट रैंक) आर. एस. बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संध्या में विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्ण सिंह पठानिया उपस्थित रहे। आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा भी सांस्कृतिक संध्या में विशेष रूप से शामिल रहे।

बाली ने कहा कि सल्याणा छिंज मेला प्रदेश के महत्वपूर्ण मेलों में है। सरकार ने मेले के महत्व को देखते हुए इलाके की मांग और आयुष मंत्री, यादविंदर गोमा के प्रयासों से मेले को राज्य स्तरीय उत्सव का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेलों और उत्सवों में कला, संस्कृति, पारंपरिक खेलों, व्यापार और मनोरंजन के अनूठा समावेश देखने को मिलता है। प्रदेश के लोग वर्ष भर इन उत्सवों का इंतजार करते हैं।

उन्होंने ने कहा कि मेलों में हमारी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। यहाँ पर विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, कलाकृतियाँ, स्थानीय व्यंजन और पारंपरिक गीत-संगीत का आयोजन किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि मेलों में लोगों को अपनी संस्कृति के बारे में जानने और समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने ने कहा कि मेले हमारे समाज की एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। यहाँ पर लोग विभिन्न जातियों, धर्मों और समुदायों से आते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर समारोह में भाग लेते हैं।

बाली ने जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र वीर द्वार बनाने के लिये 30 लाख देने की घोषणा की।

इससे पहले आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने आर एस बाली का मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में आने  पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सलियाणा छिंज मेला 200 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और इसके महत्व को बढ़ाने के लिये विशेष प्रयास जारी हैं। 

इस अवसर पर  जसवंत डढवाल, एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष नेत्रा मेती, अमन राणा, संगम, सुरेश ठाकुर सहित गणमान्य लोग तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,