सल्याणा छिंज मेले की प्रतिष्ठा बढ़ाने के होंगे विशेष प्रयास: यादविंदर गोमा

सल्याणा छिंज मेले की प्रतिष्ठा बढ़ाने के होंगे विशेष प्रयास: यादविंदर गोमा

पंचरुखी समाचार

पंचरुखी(ब्यूरो):- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सल्याणा का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा और टमक की थाप से आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने किया।

भव्य शोभायात्रा का आयोजन बीडीओ कार्यालय प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए सल्याणा छिंज मैदान तक आयुष मंत्री की अगुवाई में किया गया और इसमे सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। जख बाबा की पूजा अर्चना और टमक पर थाप के साथ छह दिवसीय राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेला का आगाज किया गया।

गोमा ने इलाका वासियों को ऐतिहासिक छिंज मेले के आयोजन के बधाई दी और कहा कि सल्याणा छिंज मेला प्राचीन समय से आयोजित होने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि  सल्याणा छिंज का अपना विशेष महत्व है और इसकी गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मेले में सभी की सहभागिता को सुनिश्चित हो इसके लिये दिशा निर्देश दिये गये हैं। उत्सव और त्योहार सारे समाज के होते हैं और सभी के सहयोग एवं सहभागिता जरूरी रहती है।

उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने में ये अहम भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने कहा कि मेलों में मनोरंजन के साथ-साथ व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी विशेष महत्व है। और अगली पीढ़ी तक भी हमारी उच्च परमपरायें पहुंचती हैं। उन्होने कहा कि इन उत्सवों में आयोजित होने वाले आयोजनों में खेलों, संस्कृति कार्यक्रमों के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर मिलता है।

मंत्री ने इस अवसर पर 30 लाख रूपये की लागत से बने भव्य कला मंच का लोकार्पण भी किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन और शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जसवंत डढवाल, अमन राणा, एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला समिति नेत्रा मेती, तहसीलदार साजन बग्गा, बीडीओ सिकंदर कुमार और भानु प्रताप सिंह, मेला समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य और गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन