चम्बा की एक बेटी ने विरासत को संजोए रखने के साथ पिता के हुनर को जिन्दा रखा

चम्बा की एक बेटी ने विरासत को संजोए रखने के साथ पिता के हुनर को जिन्दा रखा

चंबा समाचार

चंबा(जितेंद्र खन्ना):-    वही हुनर, वही कलाकारी उन्ही चीजों का इस्तेमाल कुछ नही बदला, सिर्फ कलाकार बदल गया। जी हां चम्बा की एक बेटी ने विरासत को संजोए रखने के साथ पिता के हुनर को जिन्दा रखने के लिए वही कर दिखाया जो उसके पिता करते थे। 

चम्बा शहर के चमेशनी मोहल्ले की रहने वाली लता के पिता पूर्ण चन्द का निधन 2017 में हुआ। पूर्ण चन्द मूर्तिकला के बेहतरीन कारीगर थे। लता ने पिता के हुनर को जिन्दा रखने के सोच को लेकर यह काम शुरू किया है। लता ने इस साल भी काली माता की दो मूर्तियां बनाई है। जिसे सुल्तानपुर वार्ड के माई का बाग और जुल्हाकड़ी मोहल्ला मां ज्वाला जी मंदिर में माता की ज्योति के साथ रखा जाएगा।

जिला मुख्यालय के साथ लगते मोहल्ला चमेशनी की रहने वाली लता ने बताया कि उसने पराली, लाल मिट्टी, प्लास्टर, कच्ची रस्सी, फटट्े और मलमल का कपड़ा और अलग अलग रंगों का प्रयोग करते हुए 10-15 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद मां काली की दो मूर्तियां तैयार की है।

लता ने कोरोना काल के दौरान श्रीराम लीला क्लब चम्बा के लिए रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले भी बनाएं थे।

लता का कहना है कि उनके पिता श्रीराम लीला क्लब चम्बा के बहुत पुराने सदस्य थे और क्लब के साथ लगभग 45-50 साल के साथ जुडे़ हुए थे तथा सेवा करते थे। जब उनके पिता पूर्ण चन्द मां काली की मूर्तियां बनाते थे तो वह उनके साथ मूर्ति बनाने में सहायता करती थी। मगर पिता के निधन के होने के बाद लता ने इसका काम बंद कर दिया। हालांकि कई बार लोग लता के पास आकर मूर्ति बनाने के लिए आग्रह करते थे। इसके बाद लता ने पिता के हुनर को जिन्दा रखने के लिए दोबारा से मूर्ति बनाने का फैसला लिया।

लता का कहना है कि आज के समय लड़के लड़कियों में कुछ भी फर्क नही है। आज की लड़कियां किसी से कम नही है, चाहे किसी भी फिल्ड में ही क्यों न हो। बस उनके उपर विश्वास, भरोसा और यकीन करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव