लब ट्यूबल खराब के चलते नगर पंचायत जवाली के वार्ड नं 3 और 4 के लोग गन्दला पानी पीने को मजबूर

लब ट्यूबल खराब के चलते नगर पंचायत जवाली के वार्ड नं 3 और 4 के लोग गन्दला पानी पीने को मजबूर

ज्वाली समाचार

ज्वाली (दीपक शर्मा):-  नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं तीन और चार के लोग पिछले करीब एक माह से गन्दला पानी पीने को मजबूर है। गंदले पानी से परेशान लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या हल न हुई जल शक्ति विभाग के कार्यालय में जाकर धरना दिया जाएगा और मिट्टी के बर्तन फोड़े जाएंगे।

मदन गोपाल, राकेश भारद्वाज, देव राज, राकेश कुमार, शशि मेहरा, सौरभ अत्रि, समीर चौधरी, राकेश धीमान, रविन्द्र कुमार, मनमोहन कृष्ण, साजन चौधरी, बोध राज आदि ने बताया कि पिछले एक माह से लब ट्यूबल खराब होने से विभाग हमें किसी अन्य पेयजल स्कीम से पानी दे रहा है। जिसके चलते हमारे नलकों में गन्दला पानी आ रहा है। 

विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या कोई हल नही हुआ । लोगों ने बताया कि गन्दा पानी पीने से सभी लोगों के स्वास्थ से खिलवाड़ हो रहा। अगर विभाग ने शीघ्र इसका समाधान नहीं किया तो कोई भी महामारी फैलने संकेत हो सकते हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से इस समस्या हल करवाने की मांग उठाई है।

इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग ज्वाली के जेई अजय शर्मा से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि शीघ्र ही खराब मोटर को निकाला जा रहा है जैसे ही मोटर बनकर आ जाएगी तो उसे डाल दिया जाएगा। तथा सभी की समस्या का हल हो जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल