राजकीय महाविद्यालय चंबा में IQAC के तत्वाधान में "भारत दुर्दशा" पुस्तक का हुआ विमोचन एवं परिचर्चा

राजकीय महाविद्यालय चंबा में IQAC के तत्वाधान में "भारत दुर्दशा" पुस्तक का हुआ विमोचन एवं परिचर्चा

चंबा समाचार

चंबा(जितेंद्र खन्ना):-  राजकीय महाविद्यालय चंबा में आज IQAC के तत्वाधान में एक पुस्तक का विमोचन एवं परिचर्चा की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त निर्देशक उच्च शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश डॉक्टर विद्यासागर शर्मा रहे। 

जानकारी देते हुए IQAC समन्वयक डॉक्टर मनेश वर्मा ने बताया कि डॉ प्रशांत रमन रवि द्वारा संपादित पुस्तक "भारत दुर्दशा" जो की मूल रूप से भारतेंदु हरिश्चंद्र ने लिखी है। उसको पुनः संपादित किया है। जिसका विमोचन आज महाविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में किया गया । 

कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रचलित कर मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह और फूल देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ विद्यासागर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस पुस्तक के विमोचन पर मुझे बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया। यह मेरे लिए हर्ष का विषय है। क्योंकि मैं इस महाविद्यालय का एक अटूट अंग रहा हूं। 

उन्होंने कहा की पुस्तक एक विचारों की संगोष्ठी है। और विचार जो है  वो हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विचारों से ही हमारे जीवन का एक ढांचा बनता है। जिस पर बड़ी इमारत खड़ी होती है।  

उन्होंने कहा कि विचार एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक ही बात को कई तरीके से कहा जा सकता है। एक राइटर एक संवेदनशील व्यक्ति होता है। जो अपनी बातों को अपनी संवेदनाओं के जरिए लोगों तक पहुंचना है। और हमें एक मार्ग दिखाता है । 

उन्होंने इस कार्य के लिए डॉ प्रशांत रमन रवि को बधाई दी और कहा कि भविष्य में भी यह आगे इस तरह के काम करते रहें। 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर मदन गुलरिया ने कहा कि आज हमारे बीच बतौर मुख्य अतिथि सयुंक्त निदेशक पधारे हैं। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति का धन्यवाद किया और अपने संबोधन में भारत दर्शन के ऊपर भी प्रकाश डाला।  

कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ता सहायक प्रोफेसर स्नेहा दीप, सहायक प्रोफेसर डॉक्टर संतोष कुमार, सहायक प्रोफेसर शिल्पा शर्मा और  हिंदी शिक्षिका रेखा ने इस पुस्तक के ऊपर अपने विचार प्रस्तुत किये।  

इन सभी वक्ताओं में पुस्तक से जुड़े हर एक छोटे से छोटे पहलू पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पुस्तक न केवल विद्यार्थियों बल्कि समाज के लिए भी एक मार्गदर्शन का काम करेगी। इन सभी ने डॉक्टर प्रशांत रमन रवि को बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह से काम करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। 

इस पुस्तक के संपादक डॉ प्रशांत रमण रवि ने कार्यक्रम में आने के लिए मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया और अपने इस कार्य के ऊपर प्रकाश डाला एवं श्रोताओं के प्रश्नों का भी बखूबी उत्तर दिया । 

इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति शरत शर्मा भूपेंद्र जसरोटिया ,विमला देवी, रेखा गक्खड, उमाकांत कृष्ण प्रसाद एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन