SCVB महाविद्यालय पालमपुर में विश्व क्षय रोग दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

SCVB महाविद्यालय पालमपुर में विश्व क्षय रोग दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 

पालमपुर समाचार

पालमपुर(ब्यूरो):-  शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के रेड रिबन क्लब के सौजन्य से विश्व क्षय रोग दिवस को मनाने के उपलक्ष में क्लब के समन्वक डॉक्टर बोविंदर कटोच के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया ।

इसके अंतर्गत स्टोन पेंटिंग ,रील मेकिंग प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने प्रतिभागियों की कलात्मक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया । 

उन्होंने बताया कि क्षय रोग जैसे अति गंभीर रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन सक्रिय रूप से विभिन्न समुदायों और भागीदारों से जोड़ता है और उनके प्रयासों को सुनिश्चित करता है। 

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर अनुराधा शर्मा ने क्षय रोग पर एक विस्तृत व्याख्यान के माध्यम से इस बीमारी के सभी पहलुओं से छात्रों और शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग को अवगत करवाया । 

प्रोफेसर कल्पना ऋषि ने भी क्षय रोग से संबंधित अपने विचारों को सांझा किया। अंत में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने समाज में जागरूकता का प्रसार करने और इस बीमारी को खत्म करने में अपना योगदान देने की शपथ ली।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल