वकीलों पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगें विधायक, अन्यथा परिणाम होंगे गंभीर: विश्व चक्षु

वकीलों पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगें विधायक, अन्यथा परिणाम होंगे गंभीर: विश्व चक्षु

धर्मशाला समाचार

धर्मशाला(ब्यूरो):-  प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक द्वारा नशे को लेकर वकीलों पर की गई टिप्पणी पर जिला वार एसोसिएशन धर्मशाला ने ऐतराज जताया है। 

वकील वर्ग भी हर प्रकार के नशे के खिलाफ है। विधायक द्वारा सत्र के दौरान चिटटे के विषय को रखते हुए वकीलों पर प्रहार किया है, जिससे प्रदेश के वकील उनकी टिप्पणी से आहत हैं। 

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि वकीलों पर की गई टिप्पणी को लेकर विधायक महोदय को सदन में माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम उन्हें भुगतने होंगे। 

विधायक की ओर से कहा गया है कि वकीलों और उनकी संपत्तियों की जांच होनी चाहिए। किस मामले में कौन दोषी है और बेगुनाह है, यह देखना न तो विधायक और न ही वकीलों का काम है, बल्कि यह कार्य न्यायाधीशों का है। 

उन्होंने कहा कि जिन विधायक महोदय ने वकीलों पर उंगली उठाई है, प्रदेश में उन्हीं की सरकार है, ऐसे में उन्हें चाहिए कि नशे के खिलाफ वे सरकार के माध्यम से सख्त कानून लेकर आए, जिससे कि नशा कारोबार में जुटे बड़े मगरमच्छों पर कार्रवाई की जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,