मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर : पठानिया

मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर : पठानिया 

बोले...हिमाचली पहलवानों को मिले अधिमान, 7 लाख से बने अखाड़ा मंच का किया लोकार्पण

शाहपुर : मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और मेलों से आपसी भाईचारा और मेल मिलाप बढ़ता है । यह उदगार उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा के अन्तर्गत रक्कड़ का बाग छिन्ज मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मेलों और त्योहारों का हमारे जीवन में अहम स्थान है।यह हमारे क्षेत्र की संस्कृति को दिखाने के साथ साथ व्यवसायिक गतिविधियों और आपसी भाईचारे को भी बढ़ाते हैं।उन्होंने कहा कि मेले हमारे पूर्वजों की देन हैं लेकिन वर्तमान परिपेक्ष्य में इनका स्वरूप अब बदल गया है । मेलों में अब व्यवसायिक गतिविधियों,कुश्तियों के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जा रहा है ।उन्होंने हिमाचल में आयोजित होने वाली विभिन्न मेला कमेटियों से आह्वान किया कि हिमाचल के पहलवानों को कुश्तियों में अधिमान दिया जाए और दो तिहाई बजट उन पर खर्च हो । उन्होंने कहा कि स्थानीय पहलवानों के साथ साथ बाहर से भी नामी पहलवान बुलाए जाएं।

उन्होंने कहा यह छिन्ज मेला शाहपुर विधानसभा के बड़ा मेला है और इसके आयोजक बधाई के पात्र हैं । यहां पर जो विभिन्न मांगें रखी गई है उन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।इससे पूर्व उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने 7 लाख से बने रक्कड़ का बाग अखाड़ा मंच का लोकार्पण भी किया ।छिन्ज मेले में पहुंचने पर मेला कमेटी तथा स्थानीय लोगों ने उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया का भव्य स्वागत किया एवं आभार जताया।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, बीडीओ रैत अनिल, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलबीत,पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चैन सिंह, एसएचओ शाहपुर करतार सिंह, पंचायत प्रधान बविता, सतीश शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय के अतिरिक्त छिन्ज मेला कमेटी के सदस्यगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला