महिला कोच में महिला के साथ की जबरदस्ती, चलती ट्रेन से कूदी महिला

महिला कोच में महिला के साथ की जबरदस्ती, चलती ट्रेन से कूदी महिला

आंध्र प्रदेश समाचार

आंध्र प्रदेश (ब्यूरो):-  आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की रहने वाली है और हैदराबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत है, रविवार को मोबाइल ठीक कराने के लिए सिकंदराबाद गई थी। वहां से लौटते समय उसने महिला कोच में यात्रा की, लेकिन रात करीब 8:30 बजे, जब कोच में कोई और महिला नहीं थी, एक युवक जबरदस्ती अंदर आ गया।


महिला के अनुसार, आरोपी करीब 25 साल का, दुबला-पतला और सांवले रंग का था, जिसने चेक शर्ट पहनी थी। उसने महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए महिला ने संघर्ष किया और घबराकर चलती ट्रेन से कूद गई।


घायल महिला अस्पताल में भर्ती घटना के बाद, राहगीरों ने घायल महिला को रेलवे पुल के पास देखा और तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। उसे गंभीर चोटें आई हैं, खासकर सिर, ठोड़ी, हाथ और कमर पर। फिलहाल उसे गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा बढ़ाई गई रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। महिला ने बयान दिया है कि वह अगर आरोपी को दोबारा देखेगी, तो पहचान सकती है। घटना के बाद, रेलवे पुलिस ने एमएमटीएस ट्रेनों में सुरक्षा कड़ी कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह घटना दोबारा न हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

पंचक की स्थिति जानें व आज का पंचांग प्रविष्टे सहित