प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन
प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश के प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में नवरात्रि के पावन अवसर पर सप्तमी के दिन शिक्षकों के लिए गरबा एवं डांडिया नाइट का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
पारंपरिक संगीत, रंग-बिरंगी वेशभूषा और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।पारंपरिक डांडिया परिधानों में सजे शिक्षकों ने गरबा और डांडिया की धुनों पर उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। संगीत की मधुर लय और डांडिया की खनक ने सभी के मन में खुशी, एकता और आपसी सौहार्द का भाव भर दिया।विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ. रीचा महाजन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू परमार ने भी शिक्षकों के साथ उत्सव में भाग लिया और इस अवसर को और भी यादगार बना दिया।इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों को नियमित शैक्षणिक गतिविधियों से हटकर मनोरंजन, आपसी मेल-जोल और एक-दूसरे के साथ आनंदपूर्वक समय बिताने का अवसर प्रदान करना था। नृत्य एवं मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम के बाद सभी शिक्षकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।यह उत्सव हर्षोल्लास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इसने शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग, एकता और टीम भावना को मजबूत किया तथा सभी के लिए यादगार पल संजो दिए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें