नूरपुर में भाजपा की बूथ बैठकें संपन्न, 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा

 नूरपुर में भाजपा की बूथ बैठकें संपन्न, 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा

संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर दिया जोर


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गेही, लगोड़, जसूर और बदूही ग्राम केंद्रों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं।


इन बैठकों में नूरपुर प्रभारी सुरेश चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठकों की अध्यक्षता भाजपा विधायक रणवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना पार्टी की प्राथमिकता है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधायक रणवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देनी होगी और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का आग्रह किया।

बैठकों के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा