मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने उपतहसील साहू के मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने उपतहसील साहू के मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण

चंबा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, नंदिता गुप्ता ने आज चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपतहसील साहू का प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पधर-1 तथा पधर-2 का निरीक्षण कर मतदाताओं को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान मतदान केंद्र पधर-1 तथा पधर-2 के अंतर्गत वर्ष 2002 के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 1 जनवरी, 2025 की मतदाता सूची की मैपिंग (सत्यापन) कार्य की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने मतदान केंद्र पधर-1 के अंतर्गत मतदाता सूची की 99 प्रतिशत तथा पधर-2 के तहत 87 प्रतिशत मैपिंग कार्य की सराहना करते हुए शेष कार्य को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम को बूथ लेवल अधिकारियों के साथ नियमित रूप से बैठक आयोजित कर लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा विशेष रूप से दूरदराज क्षेत्रों और जनजातीय एवं गुज्जर समुदायों सहित सभी वर्गों के पात्र नागरिकों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि एसआईआर की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपूर्ण की जा सके।
उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत पात्र मतदाताओं की पहचान एवं मतदाता सूचियां को अद्यतन करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों की जानकारी जनसाधारण तक उपलब्ध करवाने को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए ।  
इस दौरान एसडीएम चिराग शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा, नायब तहसीलदार निर्वाचन संजय कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल