विद्युत वोर्ड पैंशनर्ज फोर्म हि.प्र इकाई फतेहपुर
विद्युत वोर्ड पैंशनर्ज फोर्म हि.प्र इकाई फतेहपुर
Fatehpur Baljeet Thakur
विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम यूनिट फतेहपुर की मासिक बैठक आज शिवा पैलेस, फतेहपुर में यूनिट अध्यक्ष श्री मोहिंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में फतेहपुर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 पेंशनरों ने भाग लिया। यूनिट सचिव कुलजीवन डोगरा ने मंच सचिव की भूमिका निभाते हुए बैठक का संचालन किया।
बैठक के आरंभ में पूर्व मंत्री श्री विजय सिंह मनकोटिया व सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता श्री कुलदीप कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित पेंशनरों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
इसके उपरांत पेंशनरों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें नए वेतनमान के एरियर जारी करने, नए वेतनमान के अनुसार देय ग्रेच्युटी एवं लीव एनकैशमेंट का भुगतान करने, वर्ष 2026-27 के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करवाने, लंबित डी.ए. की किश्तें जारी करने तथा उनके एरियर का भुगतान करने, अनुकंपा आधार पर रोजगार से संबंधित मामलों की पुनर्विचार/पुनः जांच करने तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में विभिन्न पेंशनरों की व्यक्तिगत समस्याओं एवं शिकायतों को भी गंभीरता से उठाया गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्व श्री कुलजीवन डोगरा, कृपाल सिंह, राम लाल, कुलवंत सिंह, जगदीश राम, धर्मवीर कपूर, बीर सिंह ठाकुर तथा मोहिंदर सिंह सहित अन्य पेंशनरों ने अपने विचार रखे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा में भाग लिया।
बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि पेंशनरों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए तथा उन्हें देय वित्तीय लाभ बिना अनावश्यक विलंब के जारी किए जाएं। साथ ही, पेंशनरों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि पैंशनर्ज के जीवन प्रमाण पत्र वनाने हेतु निम्नलिखित 3 कैंप लगा कर जीवन प्रमाण पत्र वनाए जाएंगे:
1) 8 अक्तूबर 2026, रैहन, स्थान श्री राजा राम मंदिर
2) 13 अक्तूबर 2026, फतेहपुर, स्थान विधुत मंडल कार्यालय परिसर फतेहपुर।
3) 16 अक्तूबर 2026, वडुखर, स्थान 33 kv सव स्टेशन वडुखर।
आज की बैठक में सर्व श्री सुरेश चंद, हरवंस सिंह, कर्म सिंह,गुरदेव पठानिया, केशव दत्त, करतार सिंह, वलदेव सिंह, कुलदीप सिंह, जालम सिंह, तिलक राज, किशोरी लाल, अशोक कुमार, कुलवंत राय, निर्मल सिंह, दुर्गा दास, वुद्धि सिंह, कौडू राम, रुमेल सिंह, प्रदीप सिंह, प्रताप सिंह, राम पाल, सोम प्रकाश, ओंकार सिंह, रमेश चंद, रघुवीर सिंह, राज कुमार, निरंजन सिंह, कांता देवी, शकुन्तला देवी, ईच्छा देवी, गायत्री देवी, सुदेश कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें