अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गरली वृद्धाश्रम में सम्मान, संवाद एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

 अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गरली वृद्धाश्रम में सम्मान, संवाद एवं सकारात्मक जीवन का संदेश


गरली, परागपुर (कांगड़ा)

 अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम गरली, परागपुर में मेरा युवा भारत (MY Bharat), कांगड़ा के सहयोग से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, गरिमा एवं कल्याण के प्रति समाज और युवा पीढ़ी को संवेदनशील बनाना तथा वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों एवं सुझावों को समझना रहा।

इस अवसर पर मेरा युवा भारत, कांगड़ा के उप निदेशक श्री ध्रुव डोगरा ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और जीवन मूल्यों से युवा पीढ़ी बहुत कुछ सीख सकती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को केवल देखभाल ही नहीं, बल्कि सम्मान, अपनापन, सकारात्मक वातावरण और समाज से जुड़ाव भी मिलना आवश्यक है

 डोगरा ने कहा कि MY Bharat का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना है, और इसी भावना के तहत MY Bharat द्वारा वृद्धाश्रमों में युवाओं की सहभागिता, संवाद एवं सेवा गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद की पहल से पीढ़ियों के बीच संबंध और मजबूत होंगे

कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा अपने अनुभवों के आधार पर उनके बेहतर जीवनयापन के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उनके अनुभवों और विचारों को सम्मानपूर्वक सुना गया।

इस अवसर पर समाजसेवी मंगल सिंह द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष मनोसामाजिक (Psychosocial) सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने, अपने अनुभवों को अपनी ताकत के रूप में देखने तथा आपसी संवाद एवं सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि वृद्धावस्था जीवन का अंत नहीं, बल्कि अनुभव और ज्ञान से समृद्ध जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और उनका साथ देना केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत