15 दिन में ढह गया निर्माणाधीन एनएच का डंगा, बस फंसने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

 15 दिन में ढह गया निर्माणाधीन एनएच का डंगा, बस फंसने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी


निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच की मांग




अजय सूर्या, मंडी। मंडी-धर्मपुर एनएच एक बार फिर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। निर्माणाधीन एनएच पर हाल ही में बनाया गया एक डंगा महज 15 दिनों के भीतर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। डंगा गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।


जानकारी के अनुसार रोपड़ू नाले के पीछे हाल ही में इस डंगे का निर्माण किया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन एनएच पर कंपनी की ओर से बनाए जा रहे डंगों की गुणवत्ता को लेकर वे पहले से ही सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में निर्माण के कुछ ही दिनों बाद डंगे के ढह जाने से लोगों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। लोगों ने डंगे के निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी मानकों की जांच करवाने की मांग उठाई है।


डंगे में धंसा बस का टायर, बाल-बाल बचे यात्री


इसी बीच मंडी-जोगिंदरनगर वाया कोटली मार्ग पर भी सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि करीब 20 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अचानक सड़क किनारे बने डंगे में फंस गई। बस का टायर डंगे में धंसने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद बस को वहां से बाहर निकाला गया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।


गनीमत रही कि बस सड़क से नीचे नहीं गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना ने निर्माणाधीन एनएच पर सड़क किनारे सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर निर्माणाधीन एनएच पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए जा रहे डंगे कुछ ही दिनों में ढह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था भी संतोषजनक नजर नहीं आ रही है। लोगों ने संबंधित विभाग और निर्माण कंपनी से पूरे मामले की जांच करवाने, निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त