बारिश के बीच नागणी माता के प्रांगण में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश
बारिश के बीच नागणी माता के प्रांगण में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश
सेवा ज्योति यात्रा एवं संकल्प सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
जसूर राकेश शर्मा
भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर द्वारा आज कंडवाल स्थित नागणी माता मंदिर के पावन प्रांगण में सेवा ज्योति यात्रा एवं संकल्प सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री राजेश काका जी क़ी अध्यक्षता मैं किया गया। कार्यक्रम के दौरान बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से एलईडी स्क्रीन एवं एलईडी पैनल के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का संबोधन कार्यकर्ताओं ने सुना। देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी के तहत नूरपुर में भी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के संबोधन को लाइव सुना और उनके विचारों को आत्मसात किया।
इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा के विधायक माननीय पवन काजल जी, नूरपुर के विधायक माननीय रणवीर सिंह निक्का जी, पूर्व मंत्री श्री राकेश पठानिया जी, पूर्व विधायक इंदौरा श्रीमती रीता धीमान जी, पूर्व विधायक जवाली श्री अर्जुन ठाकुर जी, जवाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी श्री संजय गुलेरिया जी तथा भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के सह-प्रभारी श्री विनय शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर उनके सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को स्मरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के उपरांत सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली गई। यह मशाल यात्रा नागणी माता मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कंडवाल बैरियर तक पहुंची। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक इस यात्रा में भाग लिया।
मशाल यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, संगठन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। नागणी माता के पावन प्रांगण से प्रारंभ हुई यह यात्रा कार्यकर्ताओं के सामूहिक संकल्प एवं संगठनात्मक सहभागिता का प्रतीक बनी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें