वैष्णो कॉलेज में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
वैष्णो कॉलेज में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
राकेश शर्मा जसूर
वैष्णो कॉलेज में आज टैलेंट हंट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, अभिनय एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता अभय वर्मा एवं अभिषेक वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कॉलेज प्रबंधन एवं विद्यार्थियों ने दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर कॉलेज के Managing Directors श्री शिवम पठानिया एवं सुश्री तमन्ना पठानिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करते हैं।
मुख्य अतिथियों अभय वर्मा एवं अभिषेक वर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें अपने हुनर को निरंतर निखारने और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए प्रतिभा के साथ अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच आवश्यक है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरेखा पठानिया ने मुख्य अतिथियों, कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण एवं सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों की सराहना करते हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें