उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में एनएच-05 के ब्लॉक पॉइंट का निरीक्षण किया

 उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में एनएच-05 के ब्लॉक पॉइंट का निरीक्षण किया

रिकांग पीओ, 

उपायुक्त किन्नौर सुश्री सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज नाथपा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के संवेदनशील ब्लॉक पॉइंट का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि नाथपा ब्लॉक पॉइंट पर भूस्खलन और पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बार-बार यातायात बाधित होने की समस्या सामने आती रहती है। इस समस्या के समाधान तथा मार्ग पर यातायात सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यहां आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने बताया कि सेब सीजन के देखते हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि बागवानों की सेब की फसल समय पर प्रदेश एवं देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंच सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाथपा ब्लॉक पॉइंट पर चल रहे कार्य को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए तथा सेब से लदे वाहनों की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उन्होंने अधिकारियों को भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बागवानों, वाहन चालकों और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल