मंडी जिला कबड्डी ट्रायल में 111 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 मंडी जिला कबड्डी ट्रायल में 111 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम



सोलन में 21 से 23 अक्टूबर तक होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ियों के लिए मंडी में लगेगा सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर


अजय सूर्या मंडी। जिला कबड्डी एसोसिएशन मंडी की ओर से जूनियर वर्ग के लड़कों और लड़कियों की टीमों के चयन के लिए रविवार को विश्व भारती पब्लिक स्कूल, कनैड में ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें 65 लड़कों और 46 लड़कियों सहित कुल 111 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के कार्यालय सचिव डॉ. मुरारी लाल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 21 से 23 अक्टूबर तक सोलन के ठोडो ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए मंडी जिला से लड़कों और लड़कियों की 14-14 सदस्यीय टीमों का चयन किया जाना था। चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब चयनित खिलाड़ियों के लिए मंडी के पाडला में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि वे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।


उन्होंने बताया कि स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लड़कों और लड़कियों के लिए भी 16 अक्टूबर को मंडी में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जो स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।


भावना ठाकुर की उपलब्धि से मंडी का बढ़ा मान


जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला से हर वर्ष नए कबड्डी खिलाड़ी उभरकर सामने आते हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मंडी जिला की भावना ठाकुर ने एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है।


उन्होंने बताया कि भावना ठाकुर के सम्मान में जिला कबड्डी एसोसिएशन और खेल प्रेमियों की ओर से 11 अक्टूबर को मंडी के सेरी मंच पर शाम 3 बजे स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल