ओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणी

 *ओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणी*


 


मनाली, 
 ‘युवा संगम-7’ कार्यक्रम के तहत ओडिशा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से हिमाचल प्रदेश भ्रमण पर आए 59 छात्र-छात्राओं ने मनाली के माल रोड पर हिमाचल की संस्कृति और स्थानीय जीवन को करीब से जाना। 
   ये छात्र-छात्राएं ओडिशा के 32 जिलों से हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं तथा 1 से 10 अक्तूबर, 2026 तक आईआईटी हमीरपुर/हिमाचल के निर्धारित शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।
     मनाली के माल रोड पर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा नगर एवं ग्राम योजना मंत्री, राजेश धर्माणी ने ओडिशा से आए छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से हिमाचल प्रदेश के बारे में उनकी जानकारी, यहां की संस्कृति, पर्यटन स्थलों तथा स्थानीय परंपराओं के संबंध में बातचीत की और उनके अनुभव भी जाने।
    मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता से संवाद करते हुए उन्हें मनाली की स्थानीय संस्कृति एवं खान-पान से भी परिचित करवाया। इस अवसर पर उन्होंने ओडिशा से आए छात्रों के साथ माल रोड पर मोमो का आनंद लिया। विद्यार्थियों ने हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, आतिथ्य और स्थानीय संस्कृति की सराहना की।
     इस अवसर पर मनाली के विधायक श्री भुवनेश्वर गौड़ भी उपस्थित रहे। ‘युवा संगम’ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं, शिक्षा, पर्यटन और जीवनशैली को समझने का अवसर प्रदान किया जाता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल