ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम 

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के समय 4 महीने की गर्भवती गुलफसा बाथरूम में थीं। हादसे के वक्त बाथरूम में होने के कारण वह मलबे के नीचे मलबे में दब गईं, लेकिन उन्होंने आखिरी वक्त तक हार नहीं मानी।

मलबे के नीचे से फोन कर दी थी अपनी लोकेशन

हाथ-हाथ ढही इस इमारत के मलबे में दबने के बाद भी गुलफसा ने हिम्मत नहीं खोई। मलबे के भीतर से उन्होंने अपने परिजनों को फोन करके अपनी सही लोकेशन की जानकारी दी वह लगातार बचाव दल से पीने के लिए पानी की मांग कर रही थीं। हालांकि, भारी मलबे के ढेर के कारण उन तक पहुंचना बचाव और राहत दल (Rescue Team) के लिए एक बेहद बड़ी चुनौती साबित हुआ।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन

बचाव कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुलफसा को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने और लंबे समय तक मलबे में दबे रहने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और स्थानीय प्रशासन व निर्माण की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी