जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

 जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

प्रथम संध्या ड़ॉ. गगन सिंह और अंजली नानक के नाम, दूसरी संध्या रहेगी पहाड़ी कलाकारों के नाम

जयसिंहपुर प्रशासन और मेला कमेटी ने उत्सव को सफल बनाने के लिए कसी कमर

18 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होगा उत्सव


जयसिंहपुर, 


जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा धमाल मचाएंगे। उत्सव की अंतिम संध्या में 20 अक्तूबर को निंजा की प्रस्तुति होगी, साथ ही विभिन्न मशहूर हास्य कलाकार भी इसी दिन दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या 19 अक्तूबर को पहाड़ी कलाकारों, स्थानीय कलाकारों के नाम होगी। उत्सव की प्रथम संध्या 18 अक्तूबर 2026 को होगी। इस दिन डॉ. गगन सिंह और अंजली नानक स्टार कलाकार के तौर पर शामिल होंगे। मेला कमेटी की ओर से उत्सव के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।


मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं जयसिंहपुर के एसडीएम संजीव ठाकुर ने उत्सव की तैयारियों को लेकर उपमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागध्यक्षों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय उत्सव के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।


इस दौरान उन्होंने उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीएसपी संदीप शर्मा के साथ चर्चा की। साथ ही ट्रेफिक प्रबंधन को लेकर भी विस्तार से विभिन्न पहलुओं पर विमर्श किया गया। पार्किंग के स्थान चिन्हित करने और अतिरिक्त स्तान उपलब्ध करवाने पर भी मंथन किया गया। 


एसडीएम संजीव ठाकुर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह उत्सव के दौरान विभागीय प्रदर्शनियां लगाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उत्सव को लेकर बनाई गई विभिन्न कमेटियों को भी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाने की अपील की गई है। एसडीएम ने कहा कि उत्सव के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा महिलाओं के लिए रस्साकस्सी, मयूजिकल चेयर आदि का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान तीनों दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा पर को पेश किया गया।


उत्सव का शुभारंभ मंत्री यादविंद्र गोमा के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा और अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना भी प्रस्तावित है। 


अतिरिक्त बसों का होगा संचालन


एसडीएम ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं कि उत्सव की तीनों सांस्कृतिक संध्याओं के लिए अतिरिक्त परिवहन सेवा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। इसके चलते उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में शरीक होने वाले लोगों को उत्सव में आगमन और प्रस्थान की दिक्कतें नहीं होंगी। उत्सव समाप्त होने के पश्चात भी लोगों को परिवहन सेवा उपलब्ध रहेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम