मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति: अनुराग ठाकुर
मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति: अनुराग ठाकुर
धर्मशाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वह रविवार को तियारा स्थित स्वर्गीय मनकोटिया के निवास पर पहुंचे और शोक-संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। सैन्य सेवा से लेकर सामाजिक और राजनीतिक जीवन तक उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, संगठनात्मक जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व विधायक संजय चौधरी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया, भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा, मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु सहित वरिंदर चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, घनश्याम शर्मा, सुकृत सागर, कमल शर्मा, रवि दत्त शर्मा, अरुण कौशल, वरिंदर शर्मा, अभिषेक इंदौरिया और सतिंदर गौतम समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें