मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग: चंबा ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

 मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग: चंबा ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा सदर ने ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजकर लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से यह ज्ञापन उपायुक्त चंबा के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा सदर के अध्यक्ष ओम प्रकाश ओमी ने कहा कि लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत है। संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को दिए गए मताधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समानता के अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव, स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाएं और जनता का विश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादाओं को बनाए रखना आवश्यक है।

ज्ञापन में राष्ट्रपति महोदया से आग्रह किया गया कि लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना की रक्षा करने, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए संबंधित संवैधानिक संस्थाओं को उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति महोदया इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जनभावनाओं के अनुरूप उचित कार्रवाई करेंगी।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार