नूरपुर पुलिस का नशे पर प्रहार: NH 154 में पिकअप से 1.012 किलो चरस बरामद, मंडी के दो आरोपी गिरफ्तार

 नूरपुर पुलिस का नशे पर प्रहार: NH 154 में पिकअप से 1.012 किलो चरस बरामद, मंडी के दो आरोपी गिरफ्तार



पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA नूरपुर की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान एक पिकअप गाड़ी नंबर HP-76-2409 मुकाम नजद बौड बस स्टाप NH-154  नूरपुर से पठानकोट की तरफ जाने वाले रास्ते में सड़क के बाएं किनारे खड़ी हुई पाई गई की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी की चालक सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 1 किलो 12 ग्राम चरस बरामद की गई।


इस मामले में पुलिस ने निम्नलिखित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:


1. किशोरी लाल (35 वर्ष) पुत्र भागीरथ, निवासी गांव बड़ी बजगान, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश।

2. उत्तम चंद (45 वर्ष) पुत्र हल्कु राम, निवासी गांव बड़ी बजगान, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश।


पुलिस थाना नूरपुर में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा न 263/2026 अधीन धारा 20, 29ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।


नूरपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत