राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में सड़क सुरक्षा शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में सड़क सुरक्षा शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अजय सूर्या, नेरचौक। राजकीय महाविद्यालय रिवालसर के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, स्वयं सुरक्षित रहने तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारत एवं हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. ब्रजनंदन ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने का आह्वान किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया।

रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक मेहरचंद ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत