भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर की बड़ी कार्रवाई

 भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर की बड़ी कार्रवाई

जिला परिषद चुनावों में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 28 पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों से किया मुक्त


शिमला : गायत्री गर्ग /

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अनुमति से ऐसे 28 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है, जो जिला परिषद चुनावों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं।


प्रदेश भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट कहा गया है कि संगठन हित, पार्टी अनुशासन और अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन से ऊपर कोई भी व्यक्ति नहीं हो सकता। भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जहां संगठनात्मक मर्यादा और अनुशासन सर्वोपरि हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना संगठनात्मक अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।


दायित्वों से मुक्त किए गए पदाधिकारियों में सरिता वर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक महिला मोर्चा, ठियोग; देवांश चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, झंडूता; रोहित ठाकुर, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा, बिलासपुर; वीना कपिल, प्रदेश सह-संयोजक शहरी निकाय प्रकोष्ठ, सुजानपुर; मनोज कुमार, प्रदेश सह-संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, चंबा; अनिल सैनी (डिम्पल), प्रदेश आईटी सह-संयोजक ओबीसी मोर्चा, बल्ह; विश्व बंधु शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, बल्ह; विजय भाटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, जोगिंद्रनगर; मीना वर्मा, जिला सचिव जिला शिमला, शिमला ग्रामीण; सुमन चौहान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, सुजानपुर; सुभाष चंद, जिला कार्यकारिणी सदस्य चंबा, भटियात; सचिन महाजन, मंडल उपाध्यक्ष बनीखेत मंडल, डलहौजी-भटियात; तिलक राज, मंडल महामंत्री मंडल मेल, भटियात; संजय कुमार, मंडल महामंत्री मंडल मेल, भटियात; कमलेश समरेक, मंडल सचिव रोहड़ू; सुधा कटोच, मंडल कार्यालय सचिव बैजनाथ; रजनी पीला, मंडल सचिव बड़सर मंडल; कमला भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, भरमौर; रीता निराला, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुंदरनगर, धर्मपुर; शुभम कपूर, जिला सचिव अनुसूचित जनजाति मोर्चा, बैजनाथ; देवराज, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौरा; राजीव कुमार, मंडल महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, चिंतपूर्णी; दुष्यंत शर्मा, मंडल प्रवक्ता युवा मोर्चा, बल्ह; राकेश राणा, मंडल सचिव किसान मोर्चा, मंडी; जुगल किशोर, आईटी सह-संयोजक किसान मोर्चा, इंदौरा; ज्योति ठाकुर, पूर्व जिला सचिव महिला मोर्चा, सुजानपुर; करनैल सिंह, पूर्व प्रदेश मोर्चा सचिव, चंबा तथा दुनीचंद धीमान, पूर्व प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा, कसौली शामिल हैं।


भाजपा ने स्पष्ट किया कि पार्टी हितों के विरुद्ध जाकर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना सीधे तौर पर संगठन विरोधी गतिविधि है। पार्टी अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यकर्ताओं में स्पष्ट संदेश देने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।


प्रदेश भाजपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि है और भविष्य में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा, अनुशासन एवं अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में कार्य करने का आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा