ग्रह पंचायत में नहीं चला विधायक रणवीर सिंह निक्का का जादू, पंचायत चुनावों में कांग्रेस का परचम बुलंद

 ग्रह पंचायत में नहीं चला विधायक रणवीर सिंह निक्का का जादू, पंचायत चुनावों में कांग्रेस का परचम बुलंद


नूरपुर : विनय महाजन /


भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का अपनी ग्रह पंचायत कंडवाल में भाजपा समर्थित प्रधान उप प्रधान को नहीं जीता सके दो चरणों के मतदान परिणाम में कांग्रेस का परचम पंचायत में बुलंद  युवा मतदाताओं ने बदली तस्वीर नूरपुर की इन चुनावो में नूरपुर के बेटे पर उठने लगे अनेको प्रश्न 

 प्रदेश मे पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के परिणाम आने के बावजूद पंचायतों में कांग्रेस का प्रचण्ड परचम देखने को मिला और तीसरे चरण के मतदान में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी दिखाई की संभावना है l पंचायत में युवा वर्ग का खुलकर के मतदान करना चुनाव में वोट की परसेंटेज बढ़ाना भी एक स्पष्ट उदाहरण देखने को मिलता है जिस प्रकार बंपर वोटिंग ने अच्छे अच्छे के चेहरे उड़ा दिए l प्रदेश में पंचायती राज संस्था का चुनाव 2026 ऐतिहासिक चुनाव बन गया है और यह चुनाव युवाओं के नाम पर मुख्य तौर पर आकर्षित रहा है चाहे नगर परिषद का चुनाव हो चाहे पंचायत चुनाव लेकिन युवा शक्ति ने इस चुनाव की दिशा और दशा दोनों बदल दी है l नगर परिषद में कांग्रेस का इस बार परचम लहराऐ जाने के बाद इसकी हवा पंचायतों में भी पहुंच गईl नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में नूरपुर के बेटे की राजनीति करने वाले भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का अपनी ग्रह पंचायत में प्रधान और उप प्रधान के पद का चुनाव हार चुके l रणवीर सिंह निक्का के लिए यह एक चुनौती का विषय ही नहीं एक झटका भी है l लोगों का कहना है कि जो विधायक अपनी ग्रह पंचायत कंडवाल में भाजपा का परचम नहीं लहर सका वह विधानसभा में कैसे भगवाकरण का झंडा लगाएगा? इतना ही नहीं नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंजहाडा पंचायत मे जिला परिषद भाजपा समर्थित प्रत्याशी के परिवार का एक सदस्य जो पंचायत में प्रधान के पद का चुनाव लड़ रहा था काफी मतों से चुनाव हार गया इस पंचायत में 14 लगभग प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे जिसमें कांग्रेस समर्थक अजय महाजन का प्रत्याशी चुनाव जीता है l नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायत में भाजपा की गुटबाजी के कारण कांग्रेस को इसका लाभ मिला है l युवाओं के नए चेहरे पंचायत में आए हैंl इस मामले मे कुछ युवाओं का कहना है कि विधायक अपने चुनावी वायदों के कारण नूरपुर में कोई मेडिकल कॉलेज या इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं खुलवा सके जिस कारण युवा वर्ग ने खुलकर विधायक की नीतियों के खिलाफ मतदान किया हैl कुछ युवाओं का यह कहना है कि साढे तीन साल में विधायक लोगों को आवास बना कर देते रहे l जिसका परिणाम आज सामने आ गया हैl उधर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जिन लोगों ने साथ चलकर विधायक को नूरपुर की राजनीति में उंगली पड़कर चलना सिखाया विधायक बनने के बाद रणवीर सिंह का उन लोगों को छोड़कर ऐसे लोगों के साथ मिल गए जिनका नूरपुर की राजनीति में आया राम गया राम का उदाहरण हैl सूत्रों के मुताबिक जिला कांगड़ा की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में दो चरणों के चुनाव में आए मतदान के रुझान से कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है l कुछ पंचायते निक्का की झोली में भी गई हैl अब जिला परिषद के चुनाव परिणाम रणवीर सिंह निक्का की भविष्य की राजनीति तय करेंगे l नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का नगर परिषद का चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पूर्व विधायक अजय महाजन की शिरकत में लड़े गए हैं जिसमें नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा और पंचायत के चुनाव के दो चरणों के परिणाम में कांग्रेस का प्रचंड बहुमत मिलना इस बात का संकेत देता है की नूरपुर में जनशक्ति के आगे धन शक्ति का कोई महत्व नहीं है l कांग्रेस ने नूरपुर में प्रथम चरण की तरह दूसरे चरण के परिणामों में अपना वर्चस्व बरक़रार रखा नूरपुर निकायों के परिणामों में विजय का सिलसिला पंचायती राज चुनावों में अधिकतर कांग्रेस विचारधारा,समर्थित उम्मीदवारों को मतदाताओं ने अपना मत देकर प्रचण्ड जीत का फतवा देकर अजय महाजन को नूरपुर की राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए मनोबल दिया है l तीसरे चरण के परिणाम कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को भारी जन समर्थन मिलेगा ब वीडीसी,जिला परिषद की चारों सीटों पर कांग्रेस विचारधारा के उम्मीदवार अपना दबदबा बनाए रखने में सफल होंगेl नूरपुर में इसका श्रेय विशेषकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ब पूर्व विधायक अजय महाजन की टीम को जाता है जिन्होंने एकजुट होकर नूरपुर के बेटे के हर किले को तोड़ने का प्रयास किया है l कांग्रेस नेता अजय महाजन की मधुरभाषी,मिलनसारी से हर व्यक्ति परिचित है लेकिन अजय महाजन के बारे में लोगों का यह कहना है कि वह एकदम फैसला नहीं ले पाते हैं किसी फैसले को करने के लिए उन्हें सोचना पड़ता है इसका जिसके परिणाम जिसका परिणाम मौजूदा स्थिति में भरपूर समर्थन मिल रहा है ब नूरपुर में समीकरण अब कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहे हैंl अजय महाजन का नारा था जनशक्ति के माध्यम से लोगों की सेवा करनाl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर