जनता अब तुष्टिकरण नहीं, बल्कि विकास ओर विश्वास कर राजनीति चाहती: पवन काजल

 जनता अब तुष्टिकरण नहीं, बल्कि विकास ओर विश्वास कर राजनीति चाहती: पवन काजल

बोले भाजपा आगामी 2027 के विधान सभा चुनावों में धमाकेदार एंट्री की तरफ बढ़ चुकी

कहा कांग्रेस भी मान चुकी कि नकारात्मक नैरेटिव से मतदाता अब रीझने वाला नही


धर्मशाला

कांगड़ा भाजपा विधायक, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं नगर निगम धर्मशाला चुनाव प्रभारी रहे पवन काजल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि धर्मशाला नगर निगम के नतीजों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को उनकी भाषा में जबाव दिया है। इस चुनाव में जनता ने मतदान के द्वारा सुक्खू सरकार के साढे तीन सालों के कुशासन और जनविरोधी नीतियों को सिरे से नकारते हुए कड़ा प्रहार किया है। विधायक पवन काजल ने कहा कि नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत आगामी 2027 के विधान सभा चुनावों में धमाकेदार एंट्री की तरफ बढ़ चुकी है। भाजपा ने इस चुनाव में एक नए राजनीतिक युग की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। नगर निगम अपनी जीत सुनिश्चित करते हुए भाजपा ने कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया है। उन्होंने कहा कि गली-मोहल्लों से लेकर चैराहों तक अब जनता का मिजाज साफ है। जनता अब केवल विकास और विश्वास की राजनीति चाहती है, जिसका पर्याय भारतीय जनता पार्टी बन चुकी है। जनता का मानना है कि स्मार्ट सिटी के अधूरे सपनों को केवल भाजपा का डबल इंजन मॉडल ही पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा विकास कार्यों में कथित रोड़े अटकाने से स्थानीय निवासियों में भारी रोष रहा है। भाजपा की संगठित टीम ने सुक्खू सरकार को बैकफुट पर धकेल दिया है। यह पहली बार हुआ कि नगर निगम चुनाव में भाजपा रिकार्ड मतों से यह चुनाव जीती है।

 पवन काजल ने कहा कि इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता प्रदेश की सुक्खू सरकार तथा नगर निगम के पांच वर्षों के कार्यकाल से बेहद दुखी थी। बदलाव इस बात का प्रमाण है कि जनता अब तुष्टिकरण नहीं, बल्कि विकास चाहती है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल ने कहा कि नगर निगम चुनाव से सुक्खू सरकार को यह कड़ा सबक मिला है कि जीत तभी मुमकिन है जब चुनाव को केवल झूठ में उलझाने के बजाय राज्यों के स्थानीय मुद्दों और जनता की जमीनी जरूरतों पर केंद्रित किया जाए। कांग्रेस मान चुकी है कि नकारात्मक नैरेटिव से मतदाता रीझने वाला नहीं हैं। वर्तमान में आज कांग्रेस की जो बदहाली है, वह किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विशेषज्ञों का भी मानना है कि सत्ता तक पहुंचने के लिए महज झूठ का सहारा लेना व सांगठनिक फेरबदल काफी नहीं, बल्कि आधुनिक मॉडल को आधार बनाकर आगे बढ़ना जरुरी था। आगे भी अब कांग्रेस का झूठ के दम पर सत्ता की दहलीज तक पहुंचना नामुमकिन है। पवन काजल ने कहा कि मतदाताओं की ओर से कांग्रेस को यह संदेश चला गया कि 2027 के चुनावों में राज्य में भाजपा शानदार जीत के साथ सरकार बनाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,