महिला शक्ति संभालेंगी मतदान केंद्र, बल्ह में दिखेगी लोकतंत्र की नई तस्वीर

 महिला शक्ति संभालेंगी मतदान केंद्र, बल्ह में दिखेगी लोकतंत्र की नई तस्वीर


नेरचौक : अजय सूर्या /

पंचायती राज चुनाव–2026 के तहत बल्ह प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल शुरू की है। प्राधिकृत अधिकारी-सह-एसडीएम बल्ह समृतिका नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक बल्ह की दो पंचायतों में मतदान केंद्रों का संचालन पूरी तरह महिला मतदान कर्मियों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 26 मई 2026 को पंचायत करनेहड़ा की पांच वार्डों तथा द्वितीय चरण में 28 मई 2026 को पंचायत गलमा की पांच वार्डों में सभी मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। इन केंद्रों पर प्रीसाइडिंग अधिकारी, पोलिंग अधिकारी और अन्य सहयोगी स्टाफ के रूप में महिला कर्मी अपनी सेवाएं देंगी।

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से महिलाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी और अधिक मजबूत होगी तथा जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व को नई पहचान मिलेगी।

मतदाता जागरूकता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से इन पंचायतों में थीम आधारित मॉडल बूथ एवं आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से “नशा मुक्त पंचायत बूथ”, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेल्फी बूथ”, “महिला शक्ति बूथ”, “पर्यावरण सुरक्षित पंचायत बूथ” तथा “स्वच्छ पंचायत बूथ” शामिल रहेंगे।

विशेष बात यह रहेगी कि महिला शक्ति बूथों पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मतदाताओं के लिए निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं महिला मतदाताओं और मतदान कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चयनित वार्डों में क्रेच एवं बाल देखभाल सुविधा स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

एसडीएम बल्ह ने संबंधित भवनाध्यक्षों को मतदान केंद्रों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और रैंप सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही विद्यालयों से विद्यार्थियों द्वारा तैयार चार्ट, पेंटिंग, स्लोगन और जागरूकता सामग्री उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है, ताकि मतदान केंद्र आकर्षक और जागरूकता आधारित बन सकें।

इसके अतिरिक्त एसएचओ बल्ह को सभी चिन्हित मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को लोकतांत्रिक भागीदारी से जोड़ते हुए मतदाताओं को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर