ग्राम पंचायत खांदला में अनीता कुमारी बनीं प्रधान, 116 मतों से दर्ज की शानदार जीत

 ग्राम पंचायत खांदला में अनीता कुमारी बनीं प्रधान, 116 मतों से दर्ज की शानदार जीत


नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत खांदला में प्रधान पद के चुनाव में अनीता कुमारी ने शानदार जीत दर्ज कर पंचायत की कमान अपने हाथों में ले ली। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और पंचायत क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।

चुनाव परिणामों के अनुसार अनीता कुमारी को कुल 702 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम प्यारी को 586 वोट मिले। इस तरह अनीता कुमारी ने 116 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

जीत के बाद अनीता कुमारी ने ग्राम पंचायत खांदला की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायतवासियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने अनीता कुमारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी मनाई। पंचायत क्षेत्र में दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच