श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय की विजय का दिव्य उत्सव है:-स्वामी विज्ञानानंद जी

 श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय की विजय का दिव्य उत्सव है:-स्वामी विज्ञानानंद जी


नूरपुर : विनय महाजन /

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय राम दास चिपड़ा मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय श्री हरि कथा के अंतर्गत आज चौथे दिन आज मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया। कथा कार्यक्रम में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य एवं कथा व्यास स्वामी विज्ञानानंद जी ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार एवं उनके दिव्य जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।स्वामी विज्ञानानंद जी ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी अत्याचार के अंत और धर्म की पुनः स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन मानवता को प्रेम, करुणा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कथा के माध्यम से बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल से ही अपनी दिव्य लीलाओं द्वारा समाज को यह संदेश दिया कि ईश्वर अपने भक्तों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कंस के अत्याचारों से लेकर गोकुल की रक्षा तक, श्रीकृष्ण के प्रत्येक कार्य में धर्म और मानव कल्याण का संदेश छिपा हुआ है। स्वामी जी ने कहा कि आज के समय में मनुष्य भौतिक सुखों की दौड़ में मानसिक शांति और आध्यात्मिक मूल्यों को भूलता जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि जीवन में कर्म, भक्ति और ज्ञान का संतुलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाकर प्रेम, सेवा और सदाचार का मार्ग अपनाएं।

कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा वातावरण “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में झूम उठे और भक्तिमय माहौल ने सभी को भावविभोर कर दिया।

महात्मा अश्वनी और मनप्रीत ने कृष्ण जन्मोत्सव पर बधाई गीत गा कर श्रद्धालुओं को नाचने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में संस्थान के सेवादारों द्वारा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर