भ्रष्ट अधिकारियों के आगे पूरी तरह ‘कंप्रोमाइज़्ड’ हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

 भ्रष्ट अधिकारियों के आगे पूरी तरह ‘कंप्रोमाइज़्ड’ हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर


मंडी : अजय सूर्या /

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी प्रेस बयान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं और पूरी तरह से ‘कंप्रोमाइज़्ड’ हैं। उन्होंने वर्तमान कार्यवाहक मुख्य सचिव को स्थायी नियुक्ति दिए जाने के फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस अधिकारी की नियुक्ति को माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका के जरिए चुनौती दी गई है और जहां कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है, ऐसे संवेदनशील समय में उसी अधिकारी को स्थायी सीएस बनाना सरकार की नीयत पर बड़े सवाल खड़े करता है।


उन्होंने आरोप लगाया कि इस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत तीन एफआईआर दर्ज हैं और चेस्टर हिल बेनामी संपत्ति मामले में भी इनका नाम आ चुका है। इसके बावजूद कार्रवाई करने के बजाय मुख्यमंत्री उन्हें संरक्षण दे रहे हैं, जिससे साफ है कि कांग्रेसी नेताओं और मित्र मंडली के कुछ गहरे राज इन अधिकारियों के पास दबे हैं। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री इतने बेबस हैं कि वह भ्रष्ट अधिकारियों को पुरस्कृत कर रहे हैं और उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति देने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं उन्हीं अधिकारियों से मुख्यमंत्री आज घिरे हुए हैं।


भारत-पाकिस्तान सिंधु जल समझौते के निलंबन पर सवाल उठाने वालों को पीएम मोदी ने करारा जवाब दिया


​दूसरी तरफ, नेता प्रतिपक्ष ने जल सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों के मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि "मोदी जी की गारंटी मतलब हर काम पूरा होने की गारंटी है।" ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान सिंधु जल समझौते के निलंबन पर सवाल उठाने वालों को पीएम मोदी ने करारा जवाब दिया है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान जाने वाली नदियों का पानी डायवर्ट करने के लिए ₹2,620 करोड़ की लागत से दो बड़ी टनल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ₹2,352 करोड़ की लागत से 8.7 किलोमीटर लंबी 'चेनाब-ब्यास लिंक टनल' बनाई जाएगी, जो चेनाब की सहायक चंद्रा नदी के अतिरिक्त पानी को हाइड्रोलिक संरचनाओं के जरिए ब्यास बेसिन में मोड़ेगी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के सलाल बांध में ₹268 करोड़ की लागत से सेडिमेंट-बायपास टनल का निर्माण होगा। इस ऐतिहासिक इंटर-बेसिन नदी-जोड़ो परियोजना से चंद्रा नदी का पानी पाकिस्तान जाने के बजाय ब्यास में मिलेगा, जिससे हिमाचल में बिजली उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को भी भारी लाभ होगा।



​ पहले चरण में भारी जन समर्थन के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया

जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में पहले चरण के तहत संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों में भाजपा को मिले भारी जन समर्थन के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने दावा किया कि प्रथम चरण के नतीजों में अधिकांश स्थानों पर भाजपा की विचारधारा से जुड़े जनप्रतिनिधि जीतकर आए हैं, और जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनावों में जनता ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्पष्ट जनादेश सुनाया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के राजनीतिक दबाव में काम कर रहे कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण होने के बावजूद कुछ चुनिंदा अधिकारियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई। कई क्षेत्रों से चुनावी प्रक्रिया में कोताही बरते जाने और धांधली की शिकायतें मिली हैं, जो एक स्वच्छ और पारदर्शी लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया की राह में सरकारी बाधा को उजागर करती हैं।


 एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर नागेश ठाकुर के पिता  राम सिंह के निधन पर घर जाकर प्रकट की संवेदनाएं


 जयराम ठाकुर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्राध्यापक प्रोफेसर नागेश ठाकुर के पिता राम सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ​जयराम ठाकुर ने जोगिंदर नगर के समहोली स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रोफेसर नागेश ठाकुर और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और ढांढस बंधाया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर