पंचायती राज चुनाव मे जिला पुलिस नूरपुर ने पूरे किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 पंचायती राज चुनाव मे जिला पुलिस नूरपुर ने पूरे किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम



 नूरपुर : विनय महाजन /

 पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाले चारों विकास खंडों इन्दौरा, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां और नूरपुर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार की गई है। यह जानकारी एक प्रेस नोट मे जिला पुलिस अधीक्षक कुल भूषण वर्मा नूरपुर 

 ने देते हुए वताया कि चुनावी सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 800 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें करीब 500 पुलिस कर्मी और 300 होमगार्ड शामिल हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिएक्शन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चारों ब्लॉक्स की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस जिला नूरपुर सहित 03 उप-मंडल अधिकारियों को सौंपा गया है ।पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायतों और मतदान केंद्रों का विवरण इस प्रकार है

कुल विकास खंड 04 इन्दौरा, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां और नूरपुर जिनमे कुल पंचायतें 219व कुल पोलिंग स्टेशन: 585व कुल पोलिंग बूथ 1,369

  अति-संवेदनशील बूथ: 183 संवेदनशील बूथ: 287

  सामान्य बूथ: 899 है l राज्य चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार मतदान का समय सुबह 07.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित पंचायत स्तर पर ही की जाएगी। जबकि बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती के लिए 31 मई की तिथि निर्धारित की गई है, जिसके लिए सभी चार ब्लॉक्स में मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं।इसके अतिरिक्त चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुचारू संचालन के लिए एक विशेष गाइड बुकलेट 'दिग्दर्शिका' और महत्वपूर्ण संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।नूरपुर पुलिस सभी मतदाताओं से शांतिपूर्वक और निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करती है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत दर्ज कराने के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है मुख्य नियंत्रण कक्ष 93177-50026है l




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन