चुनाव आयोग की प्रदेश के लोगों से अपील वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी

 चुनाव आयोग की प्रदेश के लोगों से अपील वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी


नूरपुर : विनय महाजन /

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने आज सभी मतदाताओं से निर्भय और निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की है। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिना किसी डर और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आयोग ने साफ किया है कि केवल उन्हीं मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश मिलेगा जिनका नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होगा। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रदेशभर में कुल 21,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 16,539 सामान्य, 3,554 संवेदनशील और 1,585 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा हमीरपुर में एक और कांगड़ा में दो सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया के लिए 8198 मतदान दल गठित किए गए हैं। आयोग के अनुसार पहले चरण में 26 मई को 1,293 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग के अनुसार प्रदेश में प्रधान, उपप्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों सहित कुल 31182 पदों के लिए चुनाव करवाए जा रहे हैं। इन चुनावों के लिए 7, 8 और 11 मई को नामांकन भरे गए थे, जिसमें कुल 86,204 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। जांच के दौरान 742 नामांकन रद्द किए गए। नाम वापसी के बाद 10,854 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।पंचायती राज संस्थाओं के चुनावो ने प्रदेश भर में 16539 सामान्य जबकि 3,554 संवेदनशील और 1,585 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। आयोग द्वारा इन केंद्रो में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं साथ किसी भी प्रकार की गडबडियों को लेकर पुलिस प्रशासन को पहले से अलर्ट किया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन