प्रथम चरण के 18 पंचायत में 70%के आस पास वोटिंग होने का अनुमान नूरपुर ब्लाक मे

 प्रथम चरण के 18 पंचायत में 70%के आस पास वोटिंग होने का अनुमान नूरपुर ब्लाक मे 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर आज प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदाताओ में काफी जोश दिखाई दिया l यह चुनाव व्यवस्था परिवर्तन सरकार का भविष्य तय करेंगे पंचायती राज संस्था के चुनाव परिणाम कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय बनाl कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में भाजपा के अंदर गुटबाजी और भीतरघात को लेकर इसका लाभ जीत के रूप मे मिल सकता हैl नूरपुर विधानसभा में है कुल 51 पंचायतें जिनमे पहले चरण में 18 पंचायतों में आज मतदाताओं द्वारा वोट डाले गये l तीन चरणों में कुल 328 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होंगी जिसका पहला चरण आज संपन्न हो गया जबकि दूसरा चरण 28 को और तीसरा चरण 30 मई को संपन्न होगा l इन 328 मतदान केंद्रों में 25 संवेदनशील और 23 अति संवेदनशील बूथ है l इन बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है l आज के प्रथम चरण में 18पंचायतों में प्रधान व उपप्रधान तथा वार्ड पंच व जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यो के लिए वोट मतदाता द्वारा डाले गये l शाम को पंचायत भवन में 18 पंचायतों के लिए वोटो की गिनती का काम आज शाम को शुरू होगा जिसमें पंचायत प्रधान व उप प्रधान व वार्ड मेंबर के भविष्य का पता चलेगा जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद प्रत्याशियों का परिणाम31 मई को आएगा l पंचायती राज संस्था प्रणाली में एक मतदाता को पांच वोट डालने का अधिकार है जिसमें प्रधान उप प्रधान वार्ड मेंबर पंचायत समिति और जिला परिषद के प्रत्याशियों का भविष्य तय करेगा l जिला परिषद और बीडीसी के बोर्ड एक ही मतपेटी में डाले गये l जिला परिषद और बीडीसी की मत पेटियां आज सुरक्षा के नजरिए से नूरपुर के बचत भवन में सुरक्षित रखी गई है जहां पुलिस का सख्त पहरा है l प्रथम चरण के चुनाव आज शांतिपूर्वक संपन्न हो गए जहाँ मतदाताओं ने अपना वोट डालकर नई पंचायती राज संस्था की नींव को रखा है लेकिन गैही लगोड़ पंचायत में कुछ छुटपुट घटनाएं भी होने की चर्चाएं ऐसा आरोप कुछ गांव वासियों द्वारा लगाया गया है l हिमाचल प्रदेश में यह चुनाव बेल्ट पेपर के माध्यम से करवाए जा रहे हैंl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच