आचार संहिता के बीच कैबिनेट बैठक बुलाकर चुनाव प्रभावित करना चाहती है कांग्रेस सरकार : हर्ष महाजन

 आचार संहिता के बीच कैबिनेट बैठक बुलाकर चुनाव प्रभावित करना चाहती है कांग्रेस सरकार : हर्ष महाजन

चुनावी लाभ के लिए घोषणाओं की राजनीति कर रही सुक्खू सरकार : भाजपा 


शिमला : गायत्री गर्ग /

महिलाओं और कर्मचारियों को लुभाने के लिए लिए गए फैसले नैतिकता के खिलाफ : हर्ष महाजन

चुनाव प्रक्रिया के दौरान नए कार्यालय और पद सृजित करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन

चुनाव आयोग तुरंत रद्द करे कैबिनेट के फैसले, भाजपा करेगी शिकायत : हर्ष महाजन

भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आचार संहिता के दौरान आयोजित की गई मंत्रिमंडल बैठक पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं और चुनावी आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पंचायत, बीडीसी और जिला परिषद चुनावों के चलते कोड ऑफ कंडक्ट लागू है, ऐसे समय में अचानक मंत्रिमंडल की बैठक बुलाना अपने आप में कई संदेह खड़े करता है।


हर्ष महाजन ने कहा कि जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में ऐसे कई फैसले लिए गए हैं जो सीधे तौर पर चुनावी परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं। सरकार ने महिलाओं को लुभाने वाली घोषणाएं की हैं, नए पदों का सृजन किया है, यहां तक कि नए एसडीएम कार्यालय और ईएनसी कार्यालयों को भी मंजूरी दे दी गई है। यह सब चुनावी प्रक्रिया के बीच किया जाना कांग्रेस सरकार की मंशा को स्पष्ट करता है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता हमेशा नैतिकता और संविधान की बातें करते हैं, लेकिन जब खुद पर नियम लागू करने की बात आती है तो उनका दोहरा चरित्र सामने आ जाता है। सत्ता का दुरुपयोग कर चुनावों को प्रभावित करने की यह कोशिश बेहद निंदनीय है और लोकतंत्र के लिए खतरा है।


राज्यसभा सांसद ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक सरकार को किसी भी प्रकार के ऐसे निर्णय लेने या उन्हें सार्वजनिक करने से बचना चाहिए था, जिनका सीधा प्रभाव मतदाताओं और चुनावी माहौल पर पड़े। लेकिन कांग्रेस सरकार लगातार सरकारी मशीनरी और घोषणाओं के माध्यम से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।


हर्ष महाजन ने आरोप लगाया कि अब सरकार से जुड़े सूत्रों के माध्यम से मीडिया में योजनाबद्ध तरीके से खबरें प्लांट की जा रही हैं ताकि चुनावी माहौल को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष चुनावों की भावना के खिलाफ है और भाजपा इस मामले को गंभीरता से चुनाव आयोग के समक्ष उठाएगी।


उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग तत्काल प्रभाव से इस कैबिनेट के निर्णयों की समीक्षा करे और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक ऐसे फैसलों के क्रियान्वयन और प्रकाशन पर रोक लगाए। भाजपा लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा के लिए हर संवैधानिक कदम उठाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन