हिमाचल प्रदेश की 1293 पंचायतों में प्रथम चरण का मतदान26 मई मंगलवार को

 हिमाचल प्रदेश की 1293 पंचायतों में प्रथम चरण का मतदान26 मई मंगलवार को 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर कल 1293 पंचायतों में ग्रामीण क्षेत्र की जनता द्वारा गांव की सरकार बनाने के लिए मंगलवार 26 मई को प्रथम चरण के वोट डाले जाएंगे। इस दौरान मतदाताओं द्वारा पंचायतों में चुनाव लडऩे वाले 23 हजार से अधिक उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला राज्य की जनता की मोहर पर आधारित होगा। पांच वर्ष में एक बार होने वाले पंचायत चुनावों में इस बार कई दिलचस्प मामले सामने आ रहे हैं। पंचायत चुनाव को लेकर लॉउडस्पीकरों से प्रचार का शोर अब थमने लगा है लेकिन अब मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवार घर-घर दस्तक दे रहे हैं। गांव-गांव में चौपालों से लेकर गलियों तक चली सियासी चर्चाओं के बीच अब मतदाता अपने फैसले की दहलीज पर खड़े हैं लेकिन मतदाताओं की खामोशी में प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है l चुनाव को लेकर प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने सख्त निर्देश जारी किए हैl राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि आदर्श आचार संहिता और जारी आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने भी पंचायत चुनावों को लेकर सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी है। पंचायत चुनावों को लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्साह चरम पर है और अब सभी की नजरें 26 मई को होने वाले पहले चरण के मतदान पर टिक गई हैं, जहां जनता अपने गांव की नई सरकार चुनेगी। मतदाताओं की खामोशी भी वोट परसेंटेज को बढ़ा सकती हैl प्रदेश की 3754 ग्राम पंचायतों में 3754 प्रधान और इतने ही उपप्रधान के साथ-साथ 21,654 पंचायत सदस्य, 1769 पंचायत समिति सदस्य और 251 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनावी रण सज चुका है। कुल 31,182 पदों के लिए होने वाले इन चुनावों में 70,224 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं और हर प्रत्याशी गांव की सरकार में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।

 प्रदेश में 10,854 उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सुखद मिसाल पेश की है। इनमें सबसे अधिक 10,307 पंचायत वार्ड सदस्य ऐसे हैं, जिन्हें कोई चुनौती नहीं मिली। इसके अलावा 286 उपप्रधान, 176 प्रधान और 85 पंचायत समिति सदस्य भी बिना चुनाव मैदान में उतरे ही विजेता घोषित हो चुके हैं। अब शेष पदों के लिए 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में मतदान होगा।चुनावों को पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी है l पहले चरण में 400 बसें चुनाव ड्यूटी पर तैनात की गई है जिनमें से अधिकांश बसें रविवार को चुनाव सामग्री को लेकर बूथों के लिए रवाना की गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन