मंडी के बगला में खुला केटीएम. कॉम और ट्रियंफ मोटरसाइकिल. कॉमका संयुक्त प्रीमियम शोरूम

 मंडी के बगला में खुला केटीएम. कॉम और ट्रियंफ मोटरसाइकिल. कॉमका संयुक्त प्रीमियम शोरूम

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ, युवाओं में दिखा खास उत्साह


मंडी : अजय सूर्या /

 बगला। जिला मंडी के बगला में केटीएम. कॉम और ट्रियंफ मोटरसाइकिल. कॉम के संयुक्त प्रीमियम शोरूम का भव्य शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने विधिवत रूप से किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में बाइक प्रेमी, गणमान्य लोग और कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे। नए शोरूम के खुलने से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस तरह का शोरूम खुलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने शोरूम के संचालक कर्ण सूद को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की सराहना की।

शोरूम में केटीएम. कॉम और ट्रियंफ मोटरसाइकिल. कॉम दोनों कंपनियों की प्रीमियम मोटरसाइकिलों की पूरी रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। कंपनी के नॉर्थ सर्कल सेल्स हेड सिद्धार्थ ने बताया कि ग्राहकों को यहां अत्याधुनिक बिक्री और सर्विस सुविधाएं, टेस्ट राइड, एक्सेसरीज़, विशेषज्ञ परामर्श और आधुनिक कार्यशाला जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।

शोरूम के संचालक कर्ण सूद ने बताया कि मंडी में इस तरह के मल्टी-ब्रांड प्रीमियम शोरूम के खुलने से क्षेत्र के बाइक प्रेमियों को अब बड़े शहरों जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑटोमोबाइल क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और नई तकनीक से लैस वाहन युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कंपनी के नॉर्थ सर्कल सर्विस हेड मिर्जा अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान आधुनिक बाइकिंग संस्कृति और युवाओं के बढ़ते रुझान को लेकर भी चर्चा हुई। स्थानीय लोगों ने इसे मंडी क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और स्वागतयोग्य पहल

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच