यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


रिवालसर : अजय सूर्या /

यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर में आज “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर विद्यार्थियों को तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों को अपनी कला और रचनात्मक लेखन के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और जागरूकता साफ झलकती नजर आई।

पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के प्रत्यक्ष (सुभाष हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवीं के शिवांश (टैगोर हाउस) द्वितीय तथा कक्षा तीसरी के भविष्य जमवाल (शिवाजी हाउस) तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं कक्षा 6वीं से 8वीं की स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 7वीं के शौर्य (सुभाष हाउस) ने प्रथम, कक्षा 8वीं की आरुही (नेहरू हाउस) ने द्वितीय तथा कक्षा 8वीं की पाविका (टैगोर हाउस) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग की स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं की अनीशा (सुभाष हाउस) प्रथम, कक्षा 9वीं की अर्शिया (टैगोर हाउस) द्वितीय तथा कक्षा 12वीं की दिवांशी (सुभाष हाउस) तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डीडी शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच